{"_id":"6412092f143e2239de05967f","slug":"the-plan-to-install-cctv-at-54-points-of-the-city-is-buried-in-the-file-the-police-department-sent-it-to-the-dc-office-the-city-council-refused-fatehabad-news-c-21-1-80248-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शहर के 54 प्वाइंटों पर सीसीटीवी लगवाने की योजना फाइल में दबी, पुलिस विभाग ने डीसी कार्यालय को भेजी, नगर परिषद का इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शहर के 54 प्वाइंटों पर सीसीटीवी लगवाने की योजना फाइल में दबी, पुलिस विभाग ने डीसी कार्यालय को भेजी, नगर परिषद का इनकार
Wed, 15 Mar 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के फव्वारा चौक पर खराब हुए सीसीटीवी कैमरें
मुकेश खुराना
फतेहाबाद। शहर में चोरी, स्नेचिंग समेत आपराधिक घटनाएं बढ़ने के बावजूद प्रशासन मुख्य चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने को लेकर गंभीर नहीं हो रहा है। पुलिस विभाग ने खुद शहर के 54 प्वाइंट चिह्नित किए हैं जहां पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने जरूरी है लेकिन बावजूद इसके अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे है। हालात ये है कि इन 54 प्वाइंटों पर कैमरे लगवाने की फाइल उपायुक्त कार्यालय में दबकर रह गई है।
नगर परिषद अधिकारियों ने भी नगर निकाय की कोई पॉलिसी न होने का हवाला देकर कैमरे लगवाने से मना कर दिया है और पुलिस विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उनके पास ऐसा कोई बजट ही नहीं है। उपायुक्त कार्यालय अब तक ये तय नहीं कर पाया है कि किस फंड से ये कैमरे लगवाए जाने हैं।
वर्ष 2019 में नगर निकाय ने सीसीटीवी लगाने पर लगाई थी रोक
शहर में सीसीटीवी कैमरों को लेकर वर्ष 2019 में नगर निकाय और पुलिस विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक हुई थी। इस बैठक में नगर निकाय ने सीसीटीवी लगवाने से मना कर दिया था। इस पत्र का हवाला देकर नगर परिषद ने प्रस्ताव ही तैयार नहीं किया है।
विज्ञापन
सात साल पहले एमपी ने मांगी लिस्ट
वर्ष 2015 में तत्कालीन सांसद चरणजीत सिंह रोड़ी ने फतेहाबाद प्रशासन से जिले में सीसीटीवी लगाने को लेकर सूची मांगी थी और प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा था लेकिन प्रशासन ने प्रस्ताव ही तैयार नहीं किए। इसके चलते एमपी लैंड से सीसीटीवी नहीं लग पाए।
ये हैं शहर के मुख्य प्वाइंट जहां सीसीटीवी की जरूरत
- भूना मोड़
- बीघड़ चौक
- लालबत्ती चौक
- फव्वारा चौक
- जवाहर चौक
- डीएसपी रोड
- लाजपत चौक, खेमाखाती रोड
- माजरा रोड
- भट्टू रोड बाइपास
- मॉडल टाउन
- धर्मशाला रोड
- सन्यास आश्रम रोड
- चार मरला कॉलोनी
- भीमां बस्ती
- रतिया मोड
- रतिया चुंगी
- कबीर बस्ती
- वाल्मिकी चौक
- अशोक नगर
- गुरुनानकपुरा मोहल्ला
-- -- -- --
संस्था ने लगवाए थे कैमरे, पुलिस की गवाही से तंग आकर उतरवाए
शहर के लालबत्ती चौक पर करीब पांच साल पहले सामाजिक संस्था ने सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे। इसका कंट्रोल नगर परिषद कार्यालय में रखा गया था। लेकिन पुलिस की गवाही से तंग आकर सामाजिक संस्था ने ये कैमरे हटवा दिए थे।
-- -- -- -
शहर में सीसीटीवी का होना जरूरी है लेकिन पुलिस विभाग के पास ऐसा फंड नहीं है। 54 लोकेशन की सूची उपायुक्त कार्यालय को भेजी गई है ताकि यहां पर सीसीटीवी लगवाए जा सकें। कैमरे लगवाने को लेकर नगर निकाय के अधिकारियों से भी संपर्क किया जा रहा है।
- आस्था मोदी, पुलिस अधीक्षक
-- -- -- -
नगर परिषद शहर में सीसीटीवी नहीं लगवा सकती है। इसको लेकर नगर निकाय की तरफ से कोई पॉलिसी नहीं है। अगर कोई पॉलिसी आती है तो लगवा दिए जाएंगे।
- ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद