{"_id":"5f400dcf8ebc3e3cd5188923","slug":"the-miscreant-shot-himself-fatehabad-news-rtk5698394124","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंसर के घर में घुसे तीन हथियारबंद बदमाश, बीवी-बच्चे को कमरे में बंद कर लूटे 25 लाख व जेवर, पुलिस ने घेरा तो एक ने खुद को मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंसर के घर में घुसे तीन हथियारबंद बदमाश, बीवी-बच्चे को कमरे में बंद कर लूटे 25 लाख व जेवर, पुलिस ने घेरा तो एक ने खुद को मार
विज्ञापन
आजाद नगर में फाइनेंसर की पत्नी और बच्चे को कमरे में बंद कर बदमाशों ने 25 लाख की नकदी और जेवरात लूट लिए। मास्क लगाए हुए तीन हथियारबंद बदमाशों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया। फाइनेंसर की सूचना पर पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को लोहाखेड़ा के नजदीक खेतों से काबू कर लिया, जबकि एक ने खुद को घिरा हुआ देखकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृत बदमाश की पहचान धरौदी निवासी रोबिन के रूप में हुई है।
आजाद नगर निवासी सुनील ने बताया कि सुबह दस बजे के करीब उसके घर में दो हथियारबंद बदमाश अचानक घुस आए, जबकि उनका एक साथी घर के बाहर स्कूटी लिए खड़ा था। बदमाशों ने घर में उसकी पत्नी कविता और 4 साल के बच्चे उदय को कमरे में बंद कर अलमारी में रखी 25 लाख की नकदी और जेवरात लूट लिए। इसके बाद दोनों बदमाश घर से बाहर निकले और अपने साथी के साथ स्कूटी पर बैठकर भाग निकले। मौके पर पहुंचे सुनील ने बदमाशों को देखकर बाइक से पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान सूचना मिलने पर पुलिस भी लुटेरों का पीछा करने लगी। तभी लुटेरों की स्कूटी पत्थर से टकरा कर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने एक बाइक सवार के सामने हवाई फायर कर उससे बाइक छीनने का भी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। इसके बाद तीनों दौड़ते हुए पुलिस से बचने के लिए धान के खेतों की तरह भागे। तब तक पुलिस टीम उनके नजदीक पहुंच गई और दो लुटेरों को दबोच लिया, जबकि तीसरे साथी ने पुलिस से खुद को घिरा देखकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दबोचे गए दोनों बदमाशों की पहचान टोहाना निवासी पवन व नरवाना की धर्मसिंह कॉलोनी निवासी अजय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार धर्मसिंह के खिलाफ नरवाना में लूट का प्रयास सहित अन्य धाराओं में पूर्व में भी मामले दर्ज हैं। घटना की सूचना पाकर एसपी राजेश कुमार, डीएसपी बिरम सिंह भी मौके पर पहुंचे। टोहाना पुलिस ने सुनील की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ लूटपाट की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा।
बदमाश ने सिर में गोली मारी
एफएसएल से डॉ. जोगिंद्र की टीम ने मौके से सुबूत जुटाए। उनके अनुसार बदमाश ने सिर में गोली मारी है, जो उसके सिर के आरपार हो गई।
फाइनेंसर सुनील के घर में घुसे बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर गृहिणी से नकदी और गहने लूट ले गए। पुलिस से बचने के लिए बदमाशों ने गांव लोहाखेड़ा में लखबीर की बाइक छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने उसके हाथ में गोली मार दी। बाद में खुद को घिरा देखकर एक बदमाश ने गोली मार ली, जबकि दो पकड़ लिए गए। -बिरम सिंह, डीएसपी।