फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The mercury rose 8 degrees in the past week, bringing relief from the chill

Fatehabad News: पिछले एक सप्ताह में 8 डिग्री बढ़ा पारा, ठिठुरन से मिली राहत

Tue, 20 Jan 2026 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 20 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The mercury rose 8 degrees in the past week, bringing relief from the chill
फतेहाबाद क्षेत्र में छाई बादलवाही ​खिली धूप के दौरान गुजरते वाहन चालक। संवाद
फतेहाबाद। जिले में पिछले कई दिनों से बादलवाही जारी रहने के चलते ठिठुरन से राहत मिली है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप खिलने के कारण ठंड राहत मिलने के साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह में जिले में 8 डिग्री की वृद्धि हुई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार 25 जनवरी तक मौसम के परिवर्तनशील रहने के आसार जताए जा रहे हैं। मौसम में आए परिर्वतन से बन रहे बारिश के आसार को लेकर सहायक विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि यदि बारिश होती है, यह रबी की सभी फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी। वहीं बारिश के बाद फसलों में कीट रोगों और सिंचाई का खर्च कम होगा।
विज्ञापन


जिले के किसान लक्ष्मण, शंकलाल, अश्वनी और रामनारायण आदि ने बताया कि इन दिनों फसलों में बार-बार सिंचाई की आवश्यकता हो रही है। इस पर दिसंबर से लेकर अब तक बारिश नहीं हुई है। ऐसे में वे बेसब्री से बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

पिछले एक सप्ताह का तापमान ( डिग्री सेल्सियस में )

दिन- अधिकतम- न्यूनतम

मंगलवार- 12-03

बुधवार-14-04

वीरवार- 14-04

शुक्रवार-17-04

शनिवार-17-08

रविवार-17-09

सोमवार-20-09

----------

25 तक मौसम के परिवर्तनशील रहने के आसार

डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने कहा कि राज्य में 25 जनवरी तक परिवर्तनशील रहने के आसार हैं। इस दौरान लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य के मौसम में बदलाव बना रहने व पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में मंगलवार व बुधवार को आंशिक बादलवाही रहने तथा उत्तरी व दक्षिणी जिलों में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने के आसार है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 22 से 24 जनवरी को राज्य में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की उम्मीद है, परंतु 24 जनवरी रात्रि से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के आने की भी संभावना है। जिससे 25 जनवरी से राज्य में ज्यादातर स्थानों पर बारिश की उम्मीद बन रही है। इस दौरान हवाओं में बदलाव रहने तथा रात्रि तापमान सामान्य से ज्यादा रहने तथा दिन के तापमान में हल्का बदलाव हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने के आसार है। इस दौरान अलसुबह व देर रात्रि को कहीं कहीं धुंध भी रहने के भी आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed