फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The first wife had moved the young man to return home

पहली पत्नी से घर लौटने की लगाई गुहार

Sat, 21 Nov 2015 01:01 AM IST
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sat, 21 Nov 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन



गांव बुवान में धर्म परिवर्तन करके दूसरा विवाह रचाने वाले गुरविंद्र पाल उर्फ गोरखा ने अपनी पहली पत्नी व बच्चों को बुवान कोठी घर पर आने के लिए गुहार लगाई है। गोरखा ने अपनी पहली पत्नी सुखविंद्र कौर से बच्चों के भविष्य को मध्य नजर रखते हुए गुमराह करने वाले लोगों से दूर रहने का आह्वान किया है।

शुक्रवार को गोरखा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके अपना पक्ष पहली पत्नी के समक्ष रखा है।

उन्होंने कहा कि बुवान कोठी व अन्य शहरों में जो भी संपत्ति है वह उसके बेटे व बेटी की है।

बेटी शिरत कौर तीन साल बाद शादी के योग्य हो जाएगी और बेटे और बेटी की पढ़ाई पर भी प्रभाव पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि बुवान कोठी से सुखविंद्र कौर बच्चों सहित खुद गई थी तथा उसे किसी ने चले जाने के लिए नहीं कहा था।

 गोबिंद पुरा व बुवान कोठी के कुछ लोग हमारे परिवार की खुशियों में ग्रहण लगा रहे हैं। जिससे उसका पूरा परिवार मानसिक परिस्थितियों से गुजर रहा है।
क्या है मामला :-
बुवान कोठी के सरदार गुरदेव सिंह के इकलौते बेटे गुरविंद्र पाल उर्फ गोरखा ने धर्मपरिवर्तन करके ललौदा गांव की युवती के साथ दूसरी शादी कर ली थी। जिसको वह घरेलू मजबूरी बता रहा है तथा उपरोक्त शादी में अपनी पत्नी सुखविंद्र कौर और उसकी मौसी छिन्दों की सहमति भी जाहिर की है।
विज्ञापन


 धर्म परिवर्तन करके दूसरी शादी रचाने के मामले में 40 गांवों के लोगों ने गुरदेव सिंह के परिवार का सामाजिक रूप से बहिष्कार कर दिया।

जिसके बाद गुरविन्द्र पाल उर्फ गोरखा व उसका पिता मीडिया के मुखातिब होकर अपना स्पष्टीकरण दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि उक्त घटना क्रम में दूसरी शादी गोरखे द्वारा रचाया जाना पारिवारिक मजबूरी थी। परंतु अब बच्चों के भविष्य को खराब होने से बचाने के लिए लोगों को हमारा सहयोग देना चाहिए। हमारी संपत्ति पहली पत्नी व दोनों बच्चों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed