फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The fire extinguishers of the mini secretariat have expired in 2020, how will it be controlled if there is a fire

दीये तले अंधेरा : लघुसचिवालय में आगजनी की घटना हुई तो कैसे बुझेगी, वर्ष 2020 में एक्सपायर हो चुके अग्निशमन यंत्र, नहीं करवाई गई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The fire extinguishers of the mini secretariat have expired in 2020, how will it be controlled if there is a fire
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। दूसरों को जागरूकता का पाठ पढ़ाने वाले और नियम पूरे न होने पर नोटिस थमाने वाले अफसर खुद कितने जागरूक हैं, इसका अंदाजा लघु सचिवालय में आकर देखा जा सकता है। लापरवाही ऐसी है कि आगजनी की कोई घटना हो जाए तो प्राथमिक तौर पर जल्दी से उस पर काबू नहीं पाया जा सकेगा। लघु सचिवालय के प्रथम खंड में फायर सेफ्टी के लिए जो यंत्र लगे हैं, उन्हें डेढ़ साल से संभाला ही नहीं गया है। डेढ़ साल पहले अग्निशमन यंत्र एक्सपायर हो चुके हैं, उनकी रिफिलिंग नहीं हुई है। अग्निशमन यंत्रों की 27 सितंबर 2019 को सर्विस हुई थी, इसके बाद इनकी सर्विस 26 सितंबर 2020 को होनी थी, लेकिन अभी तक नहीं हुई है। सर्विस को लेकर बाकायदा आग बुझाने के सिलिंडरों पर तारीख दर्ज की जाती है। फिलहाल जो तारीख दर्ज है, उसके अनुसार 26 सितंबर 2020 को दोबारा सर्विस होनी थी, लेकिन वह करवाई ही नहीं गई। इसके अलावा ऑटोमैटिक सिस्टम व अलार्म भी कंडम हालत में हो चुका है। यंत्रों के अंदर मिट्टी भरी हुई है तो किसी का ढक्कन टूटा हुआ है। लोक निर्माण विभाग के अफसरों का कहना है कि फायर सिस्टम जनस्वास्थ्य विभाग देख रहा था और उसे अब टेकओवर करना था, जो कि अब तक किया ही नहीं गया है।
द्वितीय खंड को बने 9 साल हुए, लेकिन फायर सिस्टम नहीं
लघु सचिवालय के द्वितीय खंड में फायर सिस्टम ही नहीं है। यहां एक भी आग बुझाने के सिलिंडर तक नहीं लगा है। इसके अलावा न ही कोई ऑटोमैटिक सिस्टम की व्यवस्था की गई है। जबकि यहां पर ई-दिशा केंद्र चल रहा, जहां पर सैकड़ों की संख्या में कंप्यूटर लगे हैं।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी होती है कि वह इनकी सर्विस करवाए। विभाग की तरफ से निरीक्षण किया जाएगा, अगर सर्विस नहीं हुई है तो संबंधित विभाग को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भूप सिंह, कार्यकारी फायर ऑफिसर
लघुसचिवालय में फायर सेफ्टी पहले पब्लिक हेल्थ देख रही थी, लेकिन उसने अभी हमें टेकओवर नहीं किया है। वैसे अगर अग्निशमन यंत्र रीफिल नहीं हुए है तो उन्हें करवा दिया जाएगा। इस संबंध में संबंधित जेई से रिपोर्ट ली जाएगी।
- कृष्ण गोयत, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed