{"_id":"69da95e718ca3347fc0ad084","slug":"the-e-compensation-portal-will-remain-open-for-seven-villages-of-the-district-till-15th-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-151816-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले के सात गांवों के लिए 15 तक खुला रहेगा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले के सात गांवों के लिए 15 तक खुला रहेगा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल
Sun, 12 Apr 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के 7 गांवों में मार्च व अप्रैल माह में ओलावृष्टि व बारिश से रबी फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया है। प्रभावित गांवों के किसान www.ekshatipurti.haryana.gov.in पर 15 अप्रैल तक मुआवजे के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जिला राजस्व अधिकारी श्यामलाल ने बताया कि जिले के प्रभावित गांव बरसीन, भिरड़ाना, भूथनकलां, बिसला, दरियापुर, झलनिया, माजरा गांव के किसान इस अवधि के दौरान पोर्टल पर अपनी फसल नुकसान की क्लेम ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं। डीआरओ ने किसानों से अपील की कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने दावे संबंधित दस्तावेजों सहित पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें शीघ्र राहत प्रदान की जा सके।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि पोर्टल के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। तय समय में पोर्टल आए आवेदनों के बाद उन खेतों का सर्वे कर नुकसान का आकलन होगा मुआवजा जारी किया जाएगा।