फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The agency cited rules as a problem in garbage collection in the city.

Fatehabad News: शहर में कचरा उठान में परेशानी एजेंसी ने नियमों का हवाला दिया

Tue, 02 Dec 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 02 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
The agency cited rules as a problem in garbage collection in the city.
फतेहाबाद के तुलसीदास चौक पर दोपहर साढ़े ़12 बजे कचरा उठान करते हुए कर्मचारी संवाद
फतेहाबाद। शहर में सफाई के लिए तीन एजेंसियां काम कर रही हैं लेकिन बावजूद इस व्यवस्था पर ग्रहण लगा हुआ है। नगर परिषद प्रशासन ने शहर में मुख्य चौकों पर ही कचरा संग्रह स्थल बना दिए है और यहां से खुद साढ़े 12 बजे उठान करवा रही है। एजेंसी ने नगर परिषद के बनाए इन प्वाइंटों से कचरे का उठान करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन


एजेंसी का कहना है कि नियमों में ये प्वाइंट नहीं है। उठान सिर्फ डोर टू डोर का होगा। हालात ये है कि इससे शहर के दुकानदार परेशान हैं। नगर परिषद ने पहले शहर के जवाहर चौक में कचरा संग्रह के लिए प्वाइंट बनाया था। इस पर दुकानदारों ने विरोध किया तो अब शहर के तुलसीदास चौक पर प्वाइंट बना दिया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे यहां से कचरे का उठान हुआ है। नगर परिषद ने शहर में डोर टू डोर कचरा उठान के लिए राधा कृष्णा कॉपरेटिव सोसायटी को पांच साल के लिए 10 करोड़ में ठेका दिया है। अगर पांच साल काम ठीक रहता है तो दो साल आगे बढ़ाए जाएंगे। शहर में 42 हजार प्रॉपर्टी है और रोजाना 35 टन कचरा निकलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------

सफाई के लिए तीन एजेंसियां कर रही हैं काम

शहर में सफाई के लिए तीन एजेंसियां काम कर रही हैं। आधे शहर की सफाई का ठेका सनराइज ग्रुप को दिया गया है। इसे साढ़े 11 लाख रुपये का हर माह भुगतान हो रहा है। नगर परिषद प्रशासन खुद आधे शहर की सफाई कर रही है। डोर टू डोर कचरा उठान का राधा कृष्णा कॉपरेटिव सोसायटी को ठेका दिया गया है।

--------

कई जगहों से गायब हुई आरएफआईडी

डोर टू डोर कचरा उठान एजेंसी को आरएफआईडी के जरिये भुगतान होना है। एजेंसी ने ये आईडी शहर में कई जगहों पर लगा दी है लेकिन बताया जा रहा है कि कई जगहों पर से बच्चों ने इसे उतार कर फेंक दिया है। करीब 20 से 25 फीसदी आरएफआईडी उतर चुकी है। इन आईडी से मॉनिटरिंग होनी है कि कचरा उठान के लिए गाड़ी आई है या नहीं।


-

एजेंसी डोर टू डोर कचरा उठान कर रही है। नगर परिषद ने खुद के प्वाइंट बना रखे हैं, जहां से वे खुद ही उठान कर रहे हैं।

-जरनैल सिंह, संचालक, कचरा उठान एजेंसी

-

डोर टू डोर कचरा उठान एजेंसी को दो बार जुर्माना लगाया जा चुका है। इसमें 20 हजार और 28 हजार का जुर्माना है। कचरा उठान में कोताही बरतने पर कार्रवाई की जा रही है।

-सतपाल सैनी, सीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed