फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tender for pulling yellow belt in the city canceled, agencies could not fulfill the conditions

शहर में पीली पट्टी खींचने का टेंडर हुआ रद्द, एजेंसियां नहीं पूरी कर पाई शर्ते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tender for pulling yellow belt in the city canceled, agencies could not fulfill the conditions
फतेहाबाद। शहर में पीली पट्टी खिंचवाने की योजना एक बार फिर से लटक गई है। टेंडर के लिए आवेदन करने वाली एजेंसियां शर्तों को पूरा नहीं कर पाई। नगर परिषद ने सोमवार को टेंडर रद्द कर दिया है, अब ये टेंडर नए सिरे से लगाया गया है। करीब सात दिन बाद नगर परिषद अब दोबारा टेंडर खोलेगा।
विज्ञापन

नगर परिषद ने शहर में पीली पट्टी खिंचवाने के काम को लेकर टेंडर जारी किया था। इसके लिए 6 एजेंसियां आई हैं, तीन सोसायटी के ही टेंडर खोले गए, लेकिन वह शर्तें पूरी नहीं कर पाई, दस्तावेजों की कमी के कारण नप ने टेंडर को रद्द कर दिया।
विज्ञापन

पीली पट्टी के काम पर होना है 11 लाख रुपये खर्च
शहर में मुख्य सड़कों पर पीली पट्टी खिंचवाने के लिए करीब 11.35 लाख रुपये खर्च होने है। पीली पट्टी मुख्य तौर पर थाना रोड, धर्मशाला रोड, हंस मार्केट, चार मरला कॉलोनी, भीमा बस्ती, डीएसपी रोड पर खींची जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों ने की थी ट्रैफिक पुलिस से मांग :
पीली पट्टी को लेकर पिछले दिनों शहर की करीब 8 एसोसिएशन और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों की बीच बैठक हुई थी। इस बैठक में दुकानदारों ने ट्रैफिक पुलिस से शहर की मुख्य सड़कों पर पीली पट्टी खिंचवाने की मांग रखी थी। ट्रैफिक पुलिस ने दुकानदारों के प्रस्ताव को नप के पास भेजा था।
टेंडर को लेकर जो सोसायटी आई थी, उनके दस्तावेज पूरे न होने के कारण टेंडर रद्द किया गया है। टेंडर दोबारा लगा भी दिया गया है।
- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed