{"_id":"6997469b53e83e9d980d496a","slug":"suman-won-the-100-meter-race-and-bhavna-won-the-cycle-race-fatehabad-news-c-127-1-ftb1008-148928-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 100 मीटर में सुमन व साइकिल दौड़ में भावना ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 100 मीटर में सुमन व साइकिल दौड़ में भावना ने मारी बाजी
विज्ञापन
गांव भट्टूकलां के खेल स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा खंड स्तरीय महिलाओं एवं लड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
भट्टू कलां। गांव भट्टूकलां के खेल स्टेडियम में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं एवं लड़कियों की खंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास अधिकारी अनीता ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज के युग में महिलाएं हर क्षेत्र में आगे आ रही हैं।
प्रतियोगिता के 100 मीटर दौड़ में सुमन ढिंगसरा प्रथम, उषा खाबड़ा कलां दूसरे व नारायणी खाबड़ा कलां तीसरे स्थान पर रही। 300 मीटर दौड़ में मनीषा बनमंदोरी प्रथम रही। कल्पना चूली कलांं दूसरे व पूनम मेहूवाला तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में भावना ढाबी कलां प्रथम, कल्पना चूली कलां दूसरे व अंजलि ठुइयां तीसरे स्थान पर रही।
इसी तरह म्यूजिकल चेयर में सुनीता भट्टूकलां प्रथम, सुमित्रा भट्टूकलां दूसरे व कैलाश रामसरा तीसरे स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में सुमित्रा मेहूवाला प्रथम, नारायणी खाबड़ा कलां दूसरे व उषा खाबड़ा कलां तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा 5 किलोमीटर साइकिल दौड़ में भावना ढाबी कलां प्रथम, प्रियंका ढाबी कलां दूसरे व स्नेहा भट्टूकलां तीसरे स्थान पर रही।