फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Students of government schools lagged behind in arts stream, but were ahead in science and commerce

Fatehabad News: सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी कला संकाय में पीछे, विज्ञान और कॉमर्स में रहे आगे

Thu, 15 May 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 15 May 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Students of government schools lagged behind in arts stream, but were ahead in science and commerce
संगीता बिश्नोई, जिला ​शिक्षा अ​धिकारी
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा बारहवीं के जारी हो चुके परीक्षा परिणाम में जिले का परिणाम 90.62 फीसदी रहा है। ये परिणाम पिछले सत्र की तुलना में 4.35 फीसदी अधिक रहा है।
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों की बात करें तो 90.94 फीसदी परिणाम रहा है। जिले में सरकारी स्कूलों के 5025 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी इसमें से 4570 पास हुए हैं, 469 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट आई है जबकि 90 फेल हुए हैं। जिला शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों से रिपोर्ट ली है। इस रिपोर्ट के मुताबिक विद्यार्थी कला संकाय में पीछे रहे हैं।
विज्ञापन

कला संकाय के 4075 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, इसमें से 3679 विद्यार्थी पास हुए है और 415 की कंपार्टमेंट आई है। इसके अलावा 79 फेल हुए है। कॉमर्स संकाय में 419 में से 395 पास हुए है और 22 की कंपार्टमेंट आई है जबकि 3 फेल हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह से विज्ञान संकाय में 531 विद्यार्थियों में से 496 विद्यार्थी फेल हुए है जबकि 32 की कंपार्टमेंट आई है और 8 फेल हुए हैं।
लड़कों के मुकाबले लड़कियां रहीं आगे

शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सरकारी स्कूलों में भी लड़कों के मुकाबले लड़कियां आगे रही है। कक्षा बारहवीं की 2157 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी इसमें से 1897 पास हुए है। इसी तरह से 2756 लड़कियों ने परीक्षा दी थी और 2727 पास हुई हैं।


-

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के कक्षा बारहवीं का परिणाम बेहतर रहा है। पिछले साल के मुकाबले जिला प्रदेश में 16वें से तीसरे स्थान पर पहुंचा है। सरकारी स्कूलों का परिणाम भी बेहतर रहा है। जिन संकायों में विद्यार्थी कमजोर हैं उसे और ज्यादा सुधारने का प्रयास रहेगा।

- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed