{"_id":"67cddf2dc4a9f52f50053fb1","slug":"students-displayed-resin-art-in-the-exhibition-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-130462-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाईं रेसिन आर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाईं रेसिन आर्ट
Mon, 10 Mar 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के एमएम कॉलेज में आयोजित ‘इजहार-2025’’ कला प्रदर्शनी
फतेहाबाद। मनोहर मेमोरियल कॉलेज के महिला प्रकोष्ठ, पर्यावरण विभाग, गृहविज्ञान विभाग और फैशन डिजाइनिंग विभाग की ओर से ‘इजहार-2025’ कला प्रदर्शनी आयोजित की गई।
प्रदर्शनी में रजनी गुप्ता और तरन कोहली मुख्य अतिथि रहीं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। महिला दिवस मनाने का उद्देश्य महिलाओं की शक्ति को पहचानकर महिलाओं को सम्मान देना है।
उन्होंने कहा कि हर महिला को खुद पर विश्वास होना चाहिए, तभी वह कुछ बड़ा कर सकती है। खुद के फैसले लेने में सक्षम महिला ही सशक्त है।प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के स्टाॅल लगाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने कढ़ाई, पेंटिंग, बैग, कपड़े की थैलियां, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, रेसिन आर्ट सहित विभिन्न तरह की आकर्षक वस्तुएं प्रदर्शित कीं। अतिथियों और महाविद्यालय स्टाफ ने स्टाॅल का निरीक्षण किया और उनकी कला की सराहना कर सुनहरे भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
कार्यक्रम का संचालन करते हुए महिला प्रकोष्ठ और यूथ रेडक्रॉस की प्रभारी डॉ. मीनाक्षी कोहली ने प्रदर्शनी में भाग लेने वाली छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर कॉलेज के समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।