फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Strike in support of farmers

किसानों के समर्थन में मंडी व्यापारियों की सांकेतिक हड़ताल

Tue, 01 Dec 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Strike in support of farmers
केंद्र सरकार द्वारा लागू किए नए कृषि कानूनों के रद्द करवाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हरियाणा-पंजाब के किसानों केे समर्थन में व्यापार मंडल अनाज मंडी के तत्वावधान में अनाज मंडी के सभी व्यापारियों ने मंगलवार मंडी के सभी गेटों पर ताला लगाकर सांकेतिक हड़ताल की। जिसके चलते मंडी में हड़ताल के चलते आज मंडी में किसी भी फसल की खरीद नहीं हुई। व्यापार मंडल अनाज मंडी फतेहाबाद के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मिता से बाज नहीं आ रही है। दिल्ली कूच के दौरान किसानों के साथ जो व्यवहार किया है वह गलत है। सरकार ने जो तीन कृषि कानून बनाए हैं उससे आने वाले समय में किसानों के साथ साथ व्यापारी व मजबूर वर्ग खत्म हो जाएगा इसलिए अपना अस्तित्व बचाने के लिए किसान भाई लगातार संघर्ष कर रहे हैं। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने कहा कि जब तक सरकार अपने फैसले वापिस नहीं लेती और किसानों की मांगों को नहीं मानती तब तक दिल्ली की सीमाओं पर धरना दे रहे किसानों के समर्थन में खड़े रहेंगे। अगर सरकार अपनी हठधर्मिता को नहीं छोड़ती तो व्यापारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। सरकार को तुरंत किसान संगठनों से बात करनी चाहिए। इस मौके पर गुरदीप सिंह अमृतसरिया, विजय चौधरी, प्रेम चंद मित्तल, संतलाल मेहता, बागराम, ज्ञानचंद उतरेजा, कृष्ण कुमार, पवन फुटेला, राजू मेहता, विजय कक्कड़, ओमप्रकाश सचदेवा, लेबर यूनियन के प्रधान मोहन लाल, भगवानदास गोयल, कृष्ण गढ़वाल, भजन खिचड़, हरीश बजाज, अशोक गुप्ता, सतपाल सचदेवा, रमेश तनेजा, राम निवास शर्मा, सुरेंद्र गाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed