फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Statue of former Chief Minister Bhajan Lal to be installed at Bishnoi temple

Fatehabad News: बिश्नोई मंदिर में लगेगी पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की प्रतिमा

Tue, 06 Oct 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 06 Oct 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Statue of former Chief Minister Bhajan Lal to be installed at Bishnoi temple
फतेहाबाद के मंदिर परिसर में लगने वाली पिता की प्रतिमा को देखते हुए कुलदीप बिश्नोईस्त्रोत सोशल म
फतेहाबाद। सिरसा रोड स्थित बिश्नोई मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल बिश्नोई की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। करीब पांच क्विंटल वजनी प्रतिमा राजस्थान के जयपुर से तैयार करवाई जा रही है। प्रतिमा का अनावरण 2 नवंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन

बिश्नोई सभा फतेहाबाद के प्रधान संजय खिचड़ ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की स्मृति को स्थायी रूप देने के उद्देश्य से मंदिर परिसर में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा के लिए स्थान चिह्नित कर लिया गया है और अनावरण कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके निर्माण और स्थापना पर करीब 20 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन

प्रतिमा के अनावरण से एक सप्ताह पहले मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम शुरू होंगे। 27 अक्तूबर से मंदिर में कथा का आयोजन किया जाएगा। 1 नवंबर की रात्रि जागरण का आयोजन होगा। 2 नवंबर को कथा का समापन होगा और प्रतिमा का अनावरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मुख्यमंत्री कर सकते है प्रतिमा का अनावरण
संजय ने बताया कि 6 फीट की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल हो सकते हैं। प्रधान ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल का प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान रहा है। उनके नाम और कार्यों से जुड़ी स्मृतियों को संजोने के लिए मंदिर परिसर में प्रतिमा स्थापित की जा रही है।

---
प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे हैं
पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल बिश्नोई हरियाणा के तीन बार मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने कृषि, सहकारिता तथा केंद्र में कृषि और वन एवं पर्यावरण मंत्री के रूप में जिम्मेदारियां संभालीं। आदमपुर से कई बार विधायक चुने गए। 1986 में उन्हें बिश्नोई रत्न सम्मान मिला। वे राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं। वर्ष 2007 में उन्होंने हरियाणा जनहित कांग्रेस (बीएल) की स्थापना कर अलग राजनीतिक मंच बनाया।

फतेहाबाद के मंदिर परिसर में लगने वाली पिता की प्रतिमा को देखते हुए कुलदीप बिश्नोईस्त्रोत सोशल म

फतेहाबाद के मंदिर परिसर में लगने वाली पिता की प्रतिमा को देखते हुए कुलदीप बिश्नोईस्त्रोत सोशल म

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed