फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Somewhere disaster became nectar and it rained 29 mm in four days.

कहीं आफत तो कहीं अमृत बनकर चार दिन में 29 एमएम हुई बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Somewhere disaster became nectar and it rained 29 mm in four days.
गांव भीमेवाला में सड़क पर भरा बारिश का पानी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में पिछले चार दिनों में ओवर ऑल 29 एमएम बारिश हुई है। जाखल, टोहाना व कुलां क्षेत्र में सबसे अधिक बारिश हुई है। इस बारिश के कारण टोहाना क्षेत्र में कुछ किसानों के लिए आफत खड़ी हो गई तो बाकी क्षेत्रों में फसलों के लिए अमृत बनी है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश के कारण फसलों को लाभ मिल रहा है। सिंचाई की पूर्ति हो गई है। अब किसान खेतों में खाद डालने का काम बिना सिंचाई के ही कर सकेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 5 जनवरी को जिले में ओवर ऑल 14 एमएम जबकि शुक्रवार रात व शनिवार सुबह 15 एमएम बारिश हुई है। टोहाना शहर सहित आसपास के क्षेत्र में हुई तेज बारिश से आम जन-जीवन काफी प्रभावित दिखाई दिया। शहर व गांव से गुजरने वाली मुख्य सड़क जलमग्न हो गई। टोहाना शहर के मिलन चौक, सब्जी मंडी, रामनगर, चंडीगढ़ रोड, रतिया रोड पर जलभराव रहा। चंडीगढ़ रोड, रतिया रोड व रामनगर में स्थिति सबसे ज्यादा खराब रही।
विज्ञापन

सबसे अधिक जाखल में 38 एमएम बारिश
बुधवार से लेकर शनिवार तक सबसे अधिक बारिश जाखल क्षेत्र में हुई है। यहां इन चार दिनों में 38 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके बाद दूसरा नंबर कुलां का रहा है, जहां 31 एमएम बारिश हुई। टोहाना में मानसून की बारिश के बाद से जिन गांवों में सेम की समस्या बनी हुई थी, वहां इस बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले चार दिनों में हुई बारिश का आंकड़ा
जाखल : 38 एमएम
कुलां : 31 एमएम
टोहाना : 30 एमएम
रतिया : 18 एमएम
भट्टू : 21 एमएम
भूना : 19 एमएम
फतेहाबाद : 15 एमएम
कोट
इस समय बारिश फसलों के लिए लाभदायक है। भट्टू जैसे बारानी क्षेत्र में पिछले चार दिनों में 21 एमएम बारिश हुई है, जिससे किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।
डॉ. राजेश सिहाग, उपनिदेशक, कृषि विभाग
तीन दिनों से लगातार बारिश से कॉलोनियों में भरा पानी
जाखल। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जाखल मंडी के सभी निचले इलाकों में जलभराव हो गया है, जहां से लोगों का आना जाना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं रूलदू कॉलोनी वार्ड वासी अशोक परोचा, संजय कुमार, मखन शर्मा, विनोद कुमार, समेर सिंह, रितेश दूबे, रिशव दूबे व अन्य वार्ड वासियों ने बताया कि जल्द से जल्द सीवर लाइन की व्यवस्था की जाए ताकि आमजन लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े। हालांकि जाखल में जल निकासी के लिए सीवर लाइन का कार्य चल रहा है, परंतु लगातार तीन दिनों से बारिश होने के कारण पूरी कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई है। जिसके कारण लोगों को घरों तक आने जाने में भी भारी परेशानी हो रही है वहीं जल निकासी की लाइन अभी तक डालने की प्रक्रिया पूरी ना होने के कारण कालोनी में भारी जलभराव है परंतु जब जल निकासी हेतु सीवर लाइन डल जाएगी तो लोगों को एक बहुत बड़ी इस समस्याओं से राहत मिल पाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed