{"_id":"6a8f2b8dc6e4153ff1032bf4","slug":"sir-claims-and-objections-by-august-30-final-publication-on-october-3-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-159963-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां, 3 अक्तूबर को अंतिम प्रकाशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : 30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां, 3 अक्तूबर को अंतिम प्रकाशन
Wed, 26 Aug 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। एसआईआर के बाद जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में वर्तमान मतदाता सूची के अनुसार कुल 6,59,694 मतदाता हैं जिनमें 3,48,669 पुरुष, 3,11,010 महिला तथा 15 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र टोहाना में 2,16,404, फतेहाबाद में 2,35,739 तथा रतिया में 2,07,551 मतदाता दर्ज हैं। एसआईआर में जिन मतदाताओं के वोट कटे हैं वे 30 अगस्त 2026 तक पात्र नागरिक नाम जोड़ने के लिए फार्म नंबर-6 तथा नाम हटाने अथवा संशोधन से संबंधित दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत कर सकते हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 3 अक्तूबर 2026 को किया जाएगा।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बुधवार को उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विवेक भारती की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों एवं निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य, दावे एवं आपत्तियों के निपटान, मतदाता सूची की शुद्धता तथा पात्र नागरिकों का नाम सूची में शामिल करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि दावे एवं आपत्तियों का नियमानुसार निपटान किया जा रहा है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के मतदाताओं तथा पार्टी के मुख्य पदाधिकारियों एवं अन्य मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि 29 एवं 30 अगस्त को विशेष अभियान तिथियां निर्धारित की गई हैं। इन दोनों दिनों में बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर प्रात: 9 बजे से सायं 5 बजे तक उपस्थित रहकर नागरिकों से दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करेंगे।
उन्होंने राजनीतिक दलों से भी आग्रह किया कि जिन मतदान केंद्रों पर बीएलए नियुक्त नहीं किए गए हैं, वहां बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करवाएं तथा पुनरीक्षण कार्य में निर्वाचन अधिकारियों का सहयोग करें।
बैठक में एसडीएम आकाश शर्मा, एसडीएम राजेश कुमार, एसडीएम सुरेन्द्र सिंह, चुनाव नायब तहसीलदार राज कुमार तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों जिसमें आम आदमी पार्टी से धर्मपाल जाखल, बसपा से एडवोकेट जिले सिंह वर्मा, बीजेपी से विक्रम शर्मा, सीपीआईएम से जगतार सिंह व राम कुमार बहबलपुरियां, इंडियन नेशनल कांग्रेस से राहुल, इंडियन नेशनल लोकदल से एडवोकेट राजेश कुमार शर्मा तथा जेजेपी से कुलदीप सिंह उपस्थित रहे।