फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Shops decorated on Dhanteras, police will patrol in civil uniform

धनतेरस पर सजीं दुकानें, सिविल वर्दी में गश्त करेगी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Shops decorated on Dhanteras, police will patrol in civil uniform
बाजार में सजी अलग-अलग आइटम्स की दुकानें। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। धनतेरस के लिए दुकानदारों ने दुकानें सजा दी हैं। ग्राहकों को जेवर से लेकर बर्तनों की दुकानों पर पूरा स्टॉक मिलेगा। मंगलवार को धनतेरस के दिन दुकानदारों को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है। बाजारों में भीड़ तीन गुणा हो गई है। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए खुद पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भोरिया सोमवार को बाजार में पहुंचे। उन्होंने सिविल वर्दी में भी बाजारों में गश्त करने के निर्देश दिए। ट्रैफिक कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक बाजारों में चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की ओर से ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए चार जगहों पर होमगार्ड की तैनाती की गई है। जवाहर चौक पर चार, थाना रोड पर चार, संन्यास आश्रम रोड पर दो व चार मरला कॉलोनी में दो होमगार्ड तैनात किए गए हैं। इन सभी होमगार्ड की मॉनिटरिंग के लिए एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को नियुक्त किया गया है। शहर थाना पास में ही होने के कारण जरूरत पड़ने पर और भी पुलिसकर्मी बुलाए जा सकेंगे।
विज्ञापन

दिवाली तक लड़ियों से जगमग रहेगा शहर
दिवाली के त्योहार को लेकर फतेहाबाद शहर पहली बार लड़ियों से जगमग हो गया है। नगर परिषद प्रशासन ने शहर को रंग-बिरंगी लड़ियों से सजा दिया है। यह लड़ियां रातभर जगमग रहेंगी। नगर परिषद अधिकारियों ने लालबत्ती चौक से लेकर फव्वारा चौक तक, भट्टू रोड, नगर परिषद कार्यालय, बीघड़ चौक पर लड़ियां लगाई हैं। रात के समय इन लड़ियों के कारण शहर की सुंदरता में इजाफा होगा। इसके अलावा नप अधिकारियों ने एजेंसी संचालक को भी निर्देश दिए हैं कि दिवाली तक वार्ड में खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कर दिया जाए, कोई भी लाइट खराब नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस पर खरीदारी करना होता है शुभ
दुर्गा मंदिर के पुजारी महेंद्र प्रसाद का कहना है कि धनतेरस पर खरीदारी करना शुभ होता है। ग्रहिय योग इस बार धनतेरस पर खरीदारी के लिए शुभकारी रहेगा। इस दिन सोने-चांदी और घर के बर्तनों की खरीदारी करना शुभ माना जाता है। धनतेरस पर परंपरा अनुसार खरीदारी के साथ धन के देवता कुबेर, मां लक्ष्मी, धनवंतरी और यमराज की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की जाएगी।

कोट
दिवाली पर सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस ने विशेष प्रबंध किए हैं। सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग के निर्देश दिए हैं। राइडर व पीसीआर भी लगातार गश्त पर रहेंगी। भीड़भाड़ वाले एरिया में सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
सुरेंद्र सिंह भोरिया, एसपी, फतेहाबाद

थाना रोड बाजार में निरीक्षण करने पहुंचे एसपी सुरेंद्र भोरिया।

थाना रोड बाजार में निरीक्षण करने पहुंचे एसपी सुरेंद्र भोरिया।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed