फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Seven more senior secondary schools will be built by PM Shri, studies will be done on CBSE pattern

Fatehabad News: सात और सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनेंगे पीएम श्री, सीबीएसई पैटर्न पर होगी पढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Seven more senior secondary schools will be built by PM Shri, studies will be done on CBSE pattern
गांव लांबा का पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माॅडल संस्कृति विद्यालय
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग जिले के सात और स्कूलों को पीएमश्री बनाने जा रहा है। दूसरे चरण में प्रत्येक खंड से पीएमश्री स्कूल के लिए एक-एक नाम का प्रस्ताव निदेशालय को भेजा गया है। विभाग जल्द ही इन स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा दे सकता है। प्रथम चरण में प्रत्येक खंड से एक-एक स्कूल को पीएमश्री का दर्जा दिया जा चुका है। नए सत्र से पीएमश्री स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई शुरू हो सकती है। पीएमश्री स्कूलों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अनुशंसाओं को धरातल पर उतारकर एक मॉडल के रूप में पेश किया जाएगा। विभाग इन स्कूलों को विशेष बजट भी जारी करेगा ताकि यहां पर छात्रों की पढ़ाई के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हो पाएं।शिक्षा विभाग प्रत्येक खंड से पहले एक-एक मॉडल संस्कृति स्कूल बना चुका है। मॉडल संस्कृति स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न भी शुरू हो गया है। जिले में 6 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई हो रही है। संवाद
विज्ञापन


ये स्कूल बनेंगे पीएमश्री
खंड स्कूल
फतेहाबाद राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल धांगड़
नागपुर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिजरावां खुर्द
रतिया राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रत्ताखेड़ा
जाखल राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाखल
टोहाना राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना
भूना राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बैजलपुर
भट्टूकलां राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल

पहले चरण में ये स्कूल बन चुके हैं पीएमश्री
खंड स्कूल विद्यार्थी
फतेहाबाद राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद 1293
नागपुर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नागपुर 824
रतिया राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल लांबा 494
जाखल राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शक्करपुरा 469
टोहाना राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गाजूवाला 757
भट्टूककलां राजकीय सीनियर सेंकेडरी स्कूल शेखूपुर दड़ोली 461
भूना राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना 1038

आईकार्ड में नजर आएंगे विद्यार्थी
शिक्षा विभाग ने पहले पीएमश्री बन चुके स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए आईडी कार्ड जारी करने के निर्देश दिए है। विद्यार्थी आईकार्ड में नजर आएंगे। आईकार्ड के लिए प्रत्येक छात्र के लिए 50 रुपये प्रति छात्र का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन

-
कोट
पीएमश्री स्कूलों में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सभी अनुशंसाओं को धरातल पर उतारकर एक मॉडल के रूप में पेश किया जाएगा। छात्रों को इन स्कूलों में बेहतर शिक्षा मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नरेश कुमार, नोडल अधिकारी, शिक्षा विभाग
-कोट
शिक्षा विभाग ने दूसरे चरण में प्रत्येक खंड से एक-एक स्कूल का नाम मांगा है। नियमों के अनुसार प्रत्येक निदेशालय को सात स्कूलों के नाम भेज दिए हैं। स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा मिलने के बाद विभाग की तरफ से स्पेशल बजट मिलेगा जिससे छात्रों को सुविधाएं मिल सकेंगी।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed