फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Set fire to the thatch, pregnant and beaten laws

छप्पर में लगाई आग, गर्भवती और ससुर को पीटा

Mon, 18 Aug 2014 12:05 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Mon, 18 Aug 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 गांव ढ़ाणी माजरा में शनिवार शाम प्लाट के पारिवारिक विवाद में एक छप्पर को आग लगा दी गई।
एक पक्ष का आरोप है कि जब हमलावरों को रोकने की कोशिश की गई तो उन्होंने एक गर्भवती महिला और उसके ससुर को पीट -पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। गंभीर हालत में पीड़िता और उसका ससुर स्थानीय अस्पताल में भर्ती है। वहीं, परिवार के दूसरे पक्ष ने मारपीट के आरोपों का खंडन किया है।
      अस्पताल में भर्ती ढ़ाणी माजरा निवासी कृष्ण पुत्र राजाराम ने बताया कि उनके घर के साथ दादा के समय का एक प्लाट पड़ा है, जिसको लेकर उनका भतीजे सुरेश काकड़  पुत्र आत्माराम के साथ काफी समय से विवाद चल रहा है। प्लाट के विवाद को लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

 कृष्ण कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि शनिवार शाम सुरेश काकड़, पंछीराम, मंगतराम, राधेश्याम सहित 10-15 अज्ञात युवक उनके घर पर आए तथा उनके प्लाट में भैंसों के लिए बने छप्पर में आग लगा दी। जब उन्हें रोकने के लिए उनकी बहू ज्योति पत्नी कुलदीप और वह दौड़े तो उक्त लोगों ने उन्हें मारपीटकर जख्मी कर दिया, जिससे गर्भवती बहु ज्योति को गंभीर चोटें आईं। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने इस  मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, अस्पताल में उपचार के लिए लाई गई गर्भवती महिला को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक रेफर कर दिया।

वहीं, सुरेश काकड़ ने आगजनी और मारपीट करने के आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने बताया कि जिस प्लाट को लेकर विवाद चल रहा है, वह प्लाट उनका है। शनिवार को वह उस प्लाट में दीवार बनाने के लिए गए थे। जहां पर कृष्ण के परिवार के लोगों ने लड़ाई शुरू कर दी थी। भैसों के छप्पर को उन्होंने नहीं जलाया है और कोई मारपीट नहीं की है। उन्होंने कहा कि उनपर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।


क्या कहते हैं अधिकारी
हुड्डा चौकी इंचार्ज रमेश कुमार ने बताया कि इस मामले की सूचना उनके पास आई थी। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर जायजा भी लिया था।  पुलिस जल्द घायलों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दे गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed