फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   security, police, tohna, 1.5 lakh people, 51 police, fatehabad, harayana

कैसे होगी सुरक्षा, डेढ़ लाख की आबादी पर 51 पुलिस कर्मी

Mon, 13 Jun 2016 12:33 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Mon, 13 Jun 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन


 टोहाना में लगभग तीन हजार नागरिकों पर सुरक्षा की दृष्टि से मात्र एक पुलिसकर्मी तैनात हैं, जो सरकार की सुरक्षा नीति पर सवाल खडे़ करते हैं। जानकारी के अनुसार शहर थाना और चंडीगढ़ रोड चौकी पर कुल मिलाकर लगभग 51 पुलिस कर्मचारी मौजूद है। इसमें से आठ कर्मचारी पुलिस चौकी पर तैनात हैं, जबकि शहर थाना और आठ गांवों की सुरक्षा के लिए 43 कर्मचारी ही हैं। इसमें 16 कांस्टेबल, 15 ईएएसआई, छह एएसआई, दो ईएचसी, छह हेडकांस्टेबल, तीन महिला स्टाफ और तीन सब-इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी शामिल हैं।

जनसंख्या बढ़ती गई, पुलिसकर्मी घटते गए
शहर के 23 वार्ड और आठ गांवों की लगभग डेढ़ लाख की आबादी पर मात्र 51 पुलिस कर्मचारी मौजूद हैं। लगभग 10 कर्मचारी कार्यालय की ड्यूटी पर रहते हैं, बाकि 32 कर्मचारी ही लोगों की सुरक्षा के लिए शहर की विभिन्न गली-मोहल्लों में तैनात रहते हैं। वर्ष 2011 में 43 हजार की आबादी पर लगभग 66 कर्मचारी तैनात थे और उससे भी लगभग 10 वर्ष पूर्व 100 कर्मचारी 35 हजार की आबादी पर सुरक्षा के लिए तैनात थे।
विज्ञापन


जनसंख्या तो निरंतर बढ़ती गई, परंतु सुरक्षा की दृष्टि से कर्मचारी दिन-प्रतिदिन कम होते चले गए। बताया गया है कि फतेहाबाद जनसंख्या की दृष्टि से टोहाना की अपेक्षा कम है, जबकि पुलिस कर्मचारी सिटी थाना फतेहाबाद में टोहाना से लगभग दोगुने 90 अपनी ड्यूटी पर तैनात रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं थाना शहर प्रभारी
इस बारे में थाना शहर प्रभारी दिनेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे अभी-अभी बदलकर सिटी थाना के एसएचओ बने हैं। इस कारण उन्हें कर्मचारियों की कमी बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। जल्द ही उच्चाधिकारियों की जानकारी में लाकर इसका समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed