फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Second merit list will be issued today for admission in colleges, fees can be filled up to 25

महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आज जारी होगी दूसरी मेरिट सूची, 25 तक भर सकेंगे फीस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Second merit list will be issued today for admission in colleges, fees can be filled up to 25
फतेहाबाद। महाविद्यालयों में दाखिले को लेकर उच्चतर शिक्षा विभाग आज दूसरी मेरिट सूची जारी करेगा। सूची में शामिल विद्यार्थी 25 तक फीस भरकर दाखिला ले सकेंगे। महाविद्यालयों में कला संकाय में दाखिला लेने को लेकर मारामारी रह सकती है। जिले के कई महाविद्यालयों में पहली मेरिट सूची के बाद 70 से 100 सीटें ही खाली रह जाएंगी।
विज्ञापन

वहीं वणिज्य समेत कई संकायों में सीटें खाली रह सकती है। 28 सितंबर को उच्चतर शिक्षा विभाग दाखिले से वंचित रहने वाले छात्रों के लिए दोबारा पोर्टल खोलेगा। इसके अलावा ओपन काउंसिलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन

80 फीसदी से ज्यादा ने फीस भरी
पहली मेरिट सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम आया था। उनमें से करीब 80 फीसदी छात्रों ने मंगलवार दोपहर तक फीस भरकर दाखिला ले लिया है। मंगलवार रात 12 बजे तक विद्यार्थी फीस भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां में सीटों की स्थिति
संकाय सीटें पहली सूची फीस भरी
बीए 320 273 221
बीकॉम 80 21 17
नॉन मेडिकल 40 22 17
उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से दूसरी मेरिट सूची बुधवार को जारी की जा रही है। सूची में शामिल विद्यार्थी 25 सितंबर तक फीस भरकर दाखिला ले सकते हैं। 28 सितंबर को वंचित छात्रों के लिए पोर्टल खोला जाएगा।
राजेंद्र कुमार, नोडल अधिकारी राजकीय महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed