फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Scooty riding two friends died in a road accident

सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Scooty riding two friends died in a road accident
फतेहाबाद। गांव अलीपुर बरोटा के पास स्कूटी को गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शुक्रवार देर रात को हुआ। दोनों ही दोस्त फतेहाबाद में नई स्कूटी खरीदने के लिए आए थे और रात को वापस लौट रहे थे। मृतकों की पहचान रतिया के पुराना बाजार निवासी गुरमीत सिंह और टिब्बा कॉलोनी निवासी मुकेश के रूप में हुई है। मामले में सदर फतेहाबाद पुलिस ने शनिवार को मृतक गुरमीत सिंह के भाई मोहन सिंह के ब्यान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दिए ब्यान में रतिया के पुराना बाजार निवासी मोहन सिंह ने बताया कि उसका भाई गुरमीत सिंह अपनी नई स्कूटी लेकर अपने दोस्त मुकेश के साथ फतेहाबाद आए हुए थे। शाम को दोनों फतेहाबाद से वापस रतिया आ रहे थे। गांव अलीपुर बरोटा के पास तेज रफ्तार गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों दूर जा गिरे और मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने दोनों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। टक्कर किस गाड़ी से हुई ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। शनिवार दोपहर को फतेहाबाद सदर पुलिस ने मृतक के भाई मोहन सिंह के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मुकेश था ड्राइवर तो गुरमीत करता था टेलरिंग काम
मृतक मुकेश ट्रक ड्राइवर था और गुरमीत टेलरिंग का काम कर रहा था। दोनों के ही दो-दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों अच्छे दोस्त थे। गुरमीत ने करीब 10 दिन पहले नई स्कूटी ली थी और अब मुकेश को दिलवाने के लिए फतेहाबाद आया था। लेकिन स्कूटी क्यों नहीं खरीद पाए, इसका पता नहीं चल पाया है। दोनों एक ही स्कूटी पर वापस आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed