फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   schools expend 25 % on sanitizers

शिक्षा विभाग ने स्कूलों को ग्रांट की जारी, 25 फीसदी करना होगा सेनिटाइजेशन पर खर्च

Tue, 25 Aug 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
schools expend 25 % on sanitizers
समग्र शिक्षा विभाग की तरफ से जिला के सभी सरकारी स्कूलों को समग्र स्कूल अनुदान जारी किया है। इसको लेकर समग्र शिक्षा की वार्षिक कार्य योजना एवं बजट की परियोजना बोर्ड हुई थी, इसमें स्कूलों को जारी होने वाली ग्रांट को लेकर फैसला लिया। प्रत्येक स्कूल को 2018-19 के नामांकन के आधार पर स्कूल अनुदान जारी किया है। 2019-20 का यू डाइस स्कूल शिक्षा विभाग मुख्यालय को समय पर नहीं दे पाए। स्कूलों को जारी की गई ग्रांट में शिक्षा विभाग ने कोरोना महामारी के चलते स्कूल सैनिटाइजेशन को विशेष ध्यान रखा है।
विज्ञापन

समग्र स्कूल ग्रांट में 25 फीसदी राशि स्कूल सैनिटाइजेशन पर खर्च होगी। इसके अलावा 15 फीसदी राशि शिक्षण सहायक सामग्री तथा 60 फीसदी राशि अन्य कार्यों पर खर्च की जाएगी। शिक्षा विभाग ने इस बार भी स्कूलों में बच्चों की संख्या के मुताबिक ग्रांट जारी की है।
विज्ञापन

स्कूलों को ये राशि हुई जारी
छात्र संख्या सैनिटाइजेशन पर शिक्षण सहायक सामग्री अन्य कार्यों में प्रयोग
1 से 14 3125 1875 7500
15 से 100 6250 3750 15000
101 से 250 12500 7500 30000
251 से 1000 18750 11250 45000
1000 से अधिक 25000 15000 60000
150 विद्यार्थियों पर खरीदा जाएगा एक थर्मल स्कैनर
स्कूलों में लड़के व लड़कियों के लिए अलग-अलग सुरक्षित शौचालय व हाथ धोने की व्यवस्था और सुरक्षित पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध करवानी होगी। स्कूल में थर्मल स्कैनर 150 विद्यार्थियों पर एक खरीदा जाएगा। इसके अलावा 60 फीसदी राशि स्कूल के रखरखाव, पानी, बिजली, इंटरनेट के बिलों पर खर्च करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से स्कूलों को ग्रांट जारी की गई है। स्कूलों को 25 फीसदी राशि सैनिटाइजेशन पर खर्च करनी होगी। कोरोना महामारी के चलते इस पर विशेष ध्यान रखा गया है।
- महाबीर, एपीसी, समग्र शिक्षा विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed