{"_id":"256d3dc7bbde87d3f9a07d4882a170fe","slug":"school-students-be-imposed-lock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने लगाया स्कूल को लगाया ताला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने लगाया स्कूल को लगाया ताला
Fatehabad
Updated Thu, 21 Aug 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव ढ़िंगसरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्टाफ की कमी को लेकर विद्यार्थियों ने स्कूल के मुख्य गेट को ताला लगाकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। विद्यार्थियों ने सुबह सात बजे मुख्य गेट को ताला लगा दिया और 10 बजे खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया द्वारा उनकी मांग पूरी करने के आश्वासन के बाद स्कूल के गेट का ताला खोला गया। इससे पूर्व फतेहाबाद से तहसीलदार रघुबीर सिहं बोरा और थाना प्रभारी विनोद कुमार ने भी बच्चों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उनकी बच्चों ने कोई सुनवाई नहीं की।
प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं में शामिल प्रियंका, सोनू, सुनीता, पूनम, मंजू, प्रोमिला, ईश्वरसिंह, पवन, सोनू कुमार, राकेश, बलबीर आदि ने बताया कि विद्यालय में स्टाफ की कमी को लेकर वे अनेक बार अधिकारियों को अवगत करवा चुके है। लेकिन उनकी मांगों को पूरा नही किया गया। इसी को लेकर आज उन्होेंने विद्यालय के गेट को ताला लगाकर प्रदर्शन शुरू किया है।
उन्होंने बताया कि विद्यालय में हिन्दी, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, गणित का नियमित रूप से कोई अध्यापक नहीं है। वहीं स्कूल में चपरासी और माली का पद भी रिक्त पड़ा है। स्कूल में घंटी बजाने के लिए बच्चों को जाना पड़ता है।
विज्ञापन
स्कूल इंचार्ज सरिता मग्न ने बताया कि गणित अध्यापक 24 दिन की ट्रेनिंग पर है और हिंदी अध्यापक का तबादला हो गया था उनके स्थान पर नया अध्यापक आ चुका है। अर्थशास्त्र प्रवक्ता व चपरासी व माली का पद रिक्त है। इसके लिए विभाग को लिखा गया है। खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के लिए अध्यापकों की व्यवस्था कर दी गई है और उनका टाइम टेबल बना दिया गया है। मंगलवार तक अर्थशास्त्र प्रवक्ता की व्यवस्था कर दी जाएगी। जिस पर विद्यार्थी मान गए और ताला खोल दिया