फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sanjay was murdered by his wife along with his lover.

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने ही की थी संजय की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Sanjay was murdered by his wife along with his lover.
टोहाना पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी विकास। - फोटो : Fatehabad
समैन। टोहाना खंड के गांव कुदनी के 28 वर्षीय युवक संजय की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस हत्याकांड में कोई और नहीं बल्कि मृतक संजय की पत्नी व उसका प्रेमी शामिल थे। संजय की पत्नी का उसके प्रेमी से पारिवारिक रिश्ता था। टोहाना सदर पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया है। मृतक की पत्नी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, वहीं उसके प्रेमी को मंगलवार को अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुुसार, गांव कुदनी निवासी संजय का विवाह निखिता निवासी बरवाला से हुआ था। उसके पांच साल का बच्चा भी है। निखिता गांव बनभौरी के एक नर्सिंग कॉलेज में एएनएम का कोर्स करती थी। उसे सुबह व शाम को उसका पति संजय बाइक पर जमालपुरशेखां छोड़ने व लेने जाता था। इसके बाद निखिता बस से अपने नर्सिंग कॉलेज जाती थी। 15 जुलाई की शाम को पांच बजे संजय अपनी पत्नी को लेने जमालपुरशेखां आया था और रास्ते में उसका मर्डर हो गया। उसकी पत्नी ने परिजनों को बताया कि संजय की रास्ते में कुछ युवकों से कहासुनी हुई थी और उक्त लोगों ने उसके पति की गला घोटकर हत्या कर दी, लेकिन यह बात किसी को हजम नहीं हो रही थी, क्योंकि वारदात के अगले दिन संजय के परिजनों को यह सूचना दी गई। पुलिस ने गहनता से जांच की तो मामले का पटाक्षेप हो गया। निखिता का फतेहाबाद निवासी विकास उर्फ मोनू से पिछले दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। विकास का परिवार पहले बरवाला में रहता था और अब उसका परिवार फतेहाबाद में रहता है। इस प्रेम प्रसंग को लेकर निखिता व उसके पति संजय के बीच में अक्सर झगड़ा भी होता रहता था। संजय के भाई अजय ने पुलिस को बताया था कि निखिता संजय को जान से मरवाने की धमकी भी देती थी। वारदात के दिन निखिता को संजय ने विकास के साथ देख लिया था और इससे बात बढ़ गई।
विज्ञापन

जमालपुर में निखिता को उसके प्रेमी के साथ देखने पर बिगड़ा मामला
शुक्रवार शाम को निखिता जब अपने प्रेमी के साथ जमालपुर पहुंची तो उसका पति संजय मोटरसाइकिल लेकर खड़ा इंतजार कर रहा था। जैसे ही निखिता अपने प्रेमी के साथ जमालपुर पहुंची, संजय ने निखिता व उसके प्रेमी को देख लिया। निखिता का प्रेमी उसे जमालपुर बस-स्टैंड पर छोड़ने की बजाए सीधा उसे कुदनी गांव में छोड़ने की बात कहने लगा। जैसे ही निखिता अपने प्रेमी के साथ जमालपुर से कुदनी के तरफ जाने लगी, संजय उनका पीछा करते हुए दोनों के पीछे चल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात से पहले पूरा दिन रही अपने प्रेेमी के साथ
शुक्रवार को जिस दिन निखिता व उसके प्रेमी विकास ने संजय को मौत के घाट उतारा, उस दिन निखिता बनभौरी अपने नर्सिंग कॉलेज में नहीं गई। निखिता सुबह आठ बजे ही अपने प्रेमी के साथ जमालपुर से सीधी फतेहाबाद चली गई व वहां पर अपने प्रेमी विकास के साथ समय बिताया। कॉलेज की छुट्टी के वक्त शाम पांच बजे के करीब अपने प्रेमी के साथ जमालपुर आ गई।
गाली गलौच के बाद साफ से गला घोटकर की हत्या
सदर थाना प्रभारी जयभगवान के अनुसार शुरुआत में निखिता के प्रेमी विकास व संजय के बीच सिर्फ कहासुनी हुई, लेकिन उसके बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा शुरू होने के बाद निखिता व उसके प्रेमी ने संजय को लात-घूसों के साथ पीटा व उसके बाद निखिता के प्रेमी ने उसके गले में साफ डाल दिया व दोनों ने साफे को पकड़कर गले को घोंट दिया, जिससे संजय की मौके पर ही मौत हो गई।
नहर में शव फेंकने की थी योजना
संजय का मौत होने के बाद निखिता व उसके प्रेमी के हाथ पांव फूल गए। दोनों ने योजना बनाते हुए शव को नहर में डालने की योजना बनाई, लेकिन सड़क पर राहगीरों के देखने के कारण वह इसमें योजना में सफल नहीं हुए। उसके बाद निखिता व उसका प्रेमी संजय के शव को लेकर दो घंटे तक मोटरसाइकिल पर डालकर अंधेरा होने तक घुमाते रहे। अंधेरा होते ही वह उसे टोहाना के संगम अस्पताल ले आए। उसके बाद निखिता का प्रेमी फतेहाबाद चला गया। संगम अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे कहा कि उसे नागरिक अस्पताल में ले जाए। निखिता संजय के शव को एंबुलेंस में नागरिक अस्पताल ले आई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोट
संजय की हत्या में शामिल निखिता व उसके प्रेमी विकास को गिरफ्तार कर लिया गया है। निखिता को हिसार जेल भेज दिया गया है, जबकि विकास को मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए रिमांड की मांग की जाएगी। दोनों का आपस में प्रेम-प्रसंग था, जिसके कारण उन्होंने संजय की जान ली है।
-शाकिर हुसैन, डीएसपी टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed