फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Sahil among boys and Jyoti Rani among girls were selected as the best athletes

Fatehabad News: लड़कों में साहिल और लड़कियों में ज्योति रानी चुने गए बेस्ट एथलीट

Sun, 09 Mar 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 09 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Sahil among boys and Jyoti Rani among girls were selected as the best athletes
तिरूपति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में चल रही दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को सम
रतिया। तिरूपति ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में चल रही दो दिवसीय वार्षिक 19वीं एथलीट प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। समापन समारोह पर संस्था के चेयरमैन प्रवीण गोयल व निदेशक सौरभ गोयल ने विजेता खिलाड़ियों व टीमों को मेडल व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। संस्था के चेयरमैन प्रवीण गोयल ने कहा कि जीवन में स्पोर्ट्स का बहुत महत्व है।
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता का संचालन कर रहे जगदीप सिंह ने बताया कि दो दिन तक चलने वाली इस खेल प्रतियोगिता में लड़कों में साहिल व लड़कियों में ज्योति रानी बेस्ट एथलीट चुने गए। दूसरे व अंतिम दिन की खेल प्रतियोगिता में लड़कों की 200 मीटर रेस में प्रथम स्थान साहिल, द्वितीय स्थान रवि कुमार, तृतीय स्थान राजीव ने प्राप्त किया। लड़कियों की 200 मीटर रेस में प्रथम स्थान नेहा, द्वितीय स्थान प्रीती, तृतीय स्थान अनामिका ने प्राप्त किया। लड़कों की 400 मीटर रेस में प्रथम स्थान साहिल, द्वितीय स्थान रवि कुमार, तृतीय स्थान राजीव ने प्राप्त किया। लड़कों की सैक रेस में प्रथम स्थान प्रवीन, द्वितीय स्थान मनजीत सिंह, तृतीय स्थान अजय कुमार ने प्राप्त किया। लड़कियों की सैक रेस में प्रथम स्थान गगनदीप कौर, द्वितीय स्थान पर नीशू रानी, तृतीय स्थान पर अमनदीप कौर रही।
विज्ञापन

लड़कों की पीठू रेस में प्रथम स्थान पर भूपेन्द्र व सोनू राम, द्वितीय स्थान मनजोत सिंह, अजय कुमार व तृतीय स्थान पर अमनिन्द्र, अर्श कुमार ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। लडकों की डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान भूपेन्द्र, द्वितीय स्थान मनजोत सिंह, तृतीय स्थान गुरसेवक ने प्राप्त किया। लड़कियों की डिस्कस थ्रो में प्रथम स्थान ज्योति रानी, द्वितीय स्थान स्वीटी, तृतीय स्थान नीशू रानी ने प्राप्त किया। लड़कों की हाई जम्प प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुरसेवक, द्वितीय स्थान अजय कुमार, तृतीय स्थान राहुल ने प्राप्त किया। लड़कियों की हाई जम्प प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गगनदीप कौर, द्वितीय स्थान ज्योति रानी, तृतीय स्थान नीशू रानी ने प्राप्त किया। लड़कियों की मटका रेस में प्रथम स्थान ज्योति रानी व प्रीति, द्वितीय स्थान वीरपाल कौर, तृतीय स्थान मोनिका ने प्राप्त किया। इस मौके पर कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें मनजोत फार्मेसी द्वितीय वर्ष की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कों की 800 मीटर रेस में प्रथम स्थान रवि कुमार, द्वितीय स्थान भूपेन्द्र, तृतीय स्थान राजीव ने प्राप्त किया। लड़कों की बॉलीवाल प्रतियोगिता में राहुल की टीम विजेता रही। लड़कों की शॉट पुट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गुरबख्श सिंह, द्वितीय स्थान पर राहुल व तृतीय स्थान पर राहुल ने प्राप्त किया। लड़कियों की शॉट पुट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीशू रानी, द्वितीय स्थान पर गगनदीप कौर व तृतीय स्थान वीरपाल कौर ने प्राप्त किया। लड़कों की रस्साकशी में मनजोत की टीम विजेता रही। लड़कियों की रस्साकशी में ज्योति की टीम विजेता रही।

इस अवसर पर संस्था के प्रिंसीपल डॉ. प्रकाश चंद, एचओडी कुमुद गोयल, सरिता गोयल, अमित कुमार, भारती अरोड़ा, भूपेन्द्र सिंह, सतनाम दास, डॉ. स्नेहलता, डॉ. मनजीत कौर, हरमनदीप कौर, बलजीत सिँह, बलतेज सिंह, केवल सिँह, विकास कुमार, सचिन, साक्षी, योगेश्वर दत्त, कर्मजीत सहित सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed