फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Robbers take away cash and liquor boxes from vend at gunpoint

Fatehabad News: पिस्तौल के बल पर ठेके से नकदी व शराब की पेटियां ले गए लुटेरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Robbers take away cash and liquor boxes from vend at gunpoint
रतिया। रतिया क्षेत्र के गांव कमाना में सोमवार रात को शराब के उप ठेके से बदमाश पिस्तौल के बल पर लूटपाट करके फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में उप ठेके के सेल्समैन उत्तर प्रदेश के मैनपुरी निवासी यशपाल सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे जब वह शौच करने के लिए बाहर निकला तो एक सफेद रंग की स्विफ्ट गाड़ी वहां आई। इस गाड़ी में तीन युवक सवार थे। वे गाड़ी से नीचे उतरे और उस पर पिस्तौल तान दी। ठेके के अंदर से 5-7 पेटी शराब, 7 हजार रुपये की नकदी और उसका मोबाइल छीन ले गए। बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की। उसने बताया कि ठीक उसी समय सरपंच मनजीत सिंह व उनके एक साथी रतिया की तरफ से आए और उन्होंने झगड़े को देखकर गाड़ी रोकी तो मनजीत सरपंच के ऊपर भी बदमाशों ने पिस्तौल तान दी। उनसे भी मोबाइल व पैसे लेकर फरार हो गए। इसी बीच मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बाद में पुलिस ने मौके पर आकर जानकारी ली। पुलिस ने आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। उम्मीद है कि जल्द ही बदमाश गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed