फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   road jam

बस स्टैंड चौक पर जाम, नारेबाजी

Sun, 31 Jan 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना
ब्यूरो/अमर उजाला गोहाना Updated Sun, 31 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
road jam

गांव पिरथला में गत दिनों हुई हत्या मामले में पुलिस कार्रवाई पर ग्रामीणों ने रोष जताया और प्रदर्शन करते हुए बस स्टैंड चौक पर जाम लगाया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही उचित कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री व डीजीपी हरियाणा से मिलने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


ग्रामीण कमल व रायसाहब ने बताया कि 27 दिसंबर को लगभग 45 वर्षीय विजय का शव एक टूटे-फूटे कमरे में मिला था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने दस दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया था। लेकिन एक महीना बाद भी पुलिस कार्रवाई को आगे नहीं बढ़ा पाई है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस पूछताछ के नाम पर ग्रामीणों को परेशान कर रही है। यहां तक कि गांव के मासूम बच्चों से भी जांच के बहाने मृतक से संबंध की जानकारी ली जा रही है। अगर पुलिस ने सही अब भी कार्रवाई नहीं की तो सीएम व डीजीपी से मिलकर उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गांव पिरथला निवासी 45 वर्षीय विजय जो गांव में चक्की द्वारा आटा पिसाई का कार्य किया करता था। रात को विजय अपने घर में परिवार सहित सोया हुआ था। सुबह जब उसके परिजन उसे उठाने के लिए गए तो विजय बिस्तर पर नहीं मिला।

इसके बाद उन्होंने उसकी तलाश की तो किसी राहगीर ने विजय का शव साथ के मकान में पडे़ होने की सूचना दी। तब थाना सदर पुलिस प्रभारी व डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया तथा सीन ऑफ क्राइम टीम को देकर घटना स्थल पर बुलाया था। मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए थे।


पुलिस ने मृतक विजय के भतीजे विनोद की शिकायत पर गंाव किनाला निवासी विनोद, देवेंद्र शर्मा व उकलाना निवासी भीम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जिसकी सीआईए फतेहाबाद जांच कर रही है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच रमेश, कृष्ण, सुनील सहारण, सुशील बिश्नोई, छबीलदास, प्रवीन, मनोहर पंच, प्रवीण, अजमेर, सुभाष जांगू, हंसराज, कलवंत, महेंद्र खिलेरी, काला आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed