फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Results of councillor and president posts of 14 wards will come in four rounds, preparations have started

Fatehabad News: चार राउंड में आएगा 14 वार्डों के पार्षद और अध्यक्ष पद का परिणाम, तैयारियां शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Results of councillor and president posts of 14 wards will come in four rounds, preparations have started
फतेहाबाद/जाखल। नगर पालिका जाखल चुनाव की मतगणना 12 मार्च को होनी है। इसके लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा है। प्रशासन की तरफ से पार्षद और अध्यक्ष पद के मतदान के लिए अलग-अलग ईवीएम लगाई गई गईं थी। अब इनसे मतगणना के लिए चार-चार टेबल लगाई जा रही हैं। चार राउंड में ही जाखल नगर पालिका अध्यक्ष और 14 वार्डों के पार्षदों के भाग्य का फैसला हो जाएगा।
विज्ञापन

पहले राउंड में चार वार्डों के पार्षद और अध्यक्ष पद की ईवीएम को खोलकर मतगणना होगी। दो मार्च को हुए मतदान में 14 वार्डों के लिए 14 बूथ बनाए गए थे। वहीं ईवीएस कड़ी सुरक्षा के बीच रखी गई है। थ्री लेयर की सुरक्षा में ईवीएम है तो किसी को भी स्ट्रॉन्ग रूम तक जाने की इजाजत नहीं है। पुलिस के 24 कर्मी व तीन अधिकारी 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन

पार्षद पद के 33 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला :
चुनावी रण में भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए पूर्व में सरपंच रहे सुरेंद्र मित्तल को मैदान में उतारा तो वहीं विकास कामरा निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान रहे। इसके साथ ही शहर के 14 वार्डों के 33 उम्मीदवारों का भाग्य भी ईवीएम में कैद है, जिनका 12 मार्च को फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्राॅन्ग रूम की छत पर भी पुलिस का पहरा :
मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया है। प्रशासन ने सभी ईवीएम मशीनों को शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया है। जिस कमरे में ईवीएम मशीनों को रखा है, वहां थ्री लेयर सुरक्षा की गई है। ईवीएम की सुरक्षा में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। ईवीएम के कमरे को सील किया गया है। यहीं नहीं, पुलिस की ओर से मशीनों की निगरानी के लिए स्कूल की छत पर भी पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।


इन उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद
वार्ड नं 1 से गरिमा रानी/पिंकी रानी
वार्ड नं 2 से कुलवंत सिंह/पवन कुमार
वार्ड नं 3 से केवल सिंह/संजीव कुमार
वार्ड नं 4 से निशु रानी/ रतन लाल
वार्ड नं 5 से विकास कंसल/स्वर्ण सिंह
वार्ड नं 6 से अशोक/जोनी
वार्ड नं 7 से डिंपल रानी/सुनीता रानी
वार्ड नं 8 से गुरदास मान/जसपाल सिंह/पिंटू राम
वार्ड नं 9 से किरण वाला/चरणों
वार्ड नं 10 से आशा रानी, शंकर कुमार, शिवा व सबरी
वार्ड नं 11 से सपना रानी/सरबजीत कौर
वार्ड नं 12 से गोल्डी, जगसीर, सतवीर सिंह व सुधीर सिंह
वार्ड नं 13 से चेतन कुमार/यशपाल गर्ग
वार्ड नं 14 से आशा रानी/परमजीत कौर
अध्यक्ष पद को इन उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में कैद
- सुरेंद्र मित्तल
- विकास कुमार
- गीतू रानी

----------------------
मतगणना केंद्र में थ्री लेयर की सुरक्षा की गई है। किसी को भी स्ट्रॅान्ग रूम तक जाने की इजाजत नहीं है। पुलिस के 24 कर्मी व तीन अधिकारी 24 घंटे के लिए ड्यूटी पर तैनात किए हुए हैं। मतगणना को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतगणना के दिन पुलिस के जवानों की संख्या को अधिक बढ़ा दिया जाएगा।
- उमेद सिंह, पुलिस उप अधीक्षक, टोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article