फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Ratia city's 14 thousand property id will be linked with family id

रतिया शहर की 14 हजार प्रॉपर्टी आईडी को फैमिली आईडी से किया जाएगा लिंक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:06 PM IST
विज्ञापन
Ratia city's 14 thousand property id will be linked with family id
रतिया। नगरपालिका सचिव के निर्देशों पर अब रतिया शहर में मकान, दुकान व खाली प्लॉट की प्रॉपर्टी आईडी को मालिक की फैमिली आईडी से लिंक किया जाएगा। इससे मकान व दुकान मालिक अपनी प्रॉपर्टी की ऑनलाइन कहीं भी जांच कर सकेंगे। सभी 17 वार्डों में यह कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए विशेष रूप से एक दर्जन टीमों का गठन भी किया गया है। रतिया के वार्ड नंबर 4 में नगरपालिका सुपरवाइजर अनिल कुमार, सतीश कुमार, करण गेरा ने करीब 200 प्रॉपर्टी आईडी को फैमिली आईडी से लिंक किया। नगर पालिका सचिव पंकज गुर्जर ने बताया कि हरियाणा सरकार ने विशेष योजना चलाई है, जिसके तहत शहर में मौजूद सभी प्रॉपर्टी आईडी को मालिक की फैमिली आईडी से लिंक किया जाना है। इससे प्रॉपर्टी मालिकों को यह फायदा होगा कि उसकी सभी प्रॉपर्टी फैमिली आईडी से जुड़ जाएंगी और उसको आगे सेल करने में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आएगी। साथ ही वह अपनी प्रॉपर्टी आईडी के स्टेटस को ऑनलाइन कभी भी जांच कर सकता है। उन्होंने बताया कि लिंक करने के लिए रतिया नगरपालिका कर्मचारियों की एक दर्जन टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें वार्ड नंबर 1 से वार्ड नंबर 12 तक सभी प्रॉपर्टी आईडी को फैमिली आईडी से लिंक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed