{"_id":"65b5488cf334af09d5050f29","slug":"rape-of-student-on-the-pretext-of-leaving-school-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-111852-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: स्कूल छोड़ने के बहाने छात्रा के साथ दुष्कर्म, गणतंत्र दिवस समारोह में जा रही थी बच्ची","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad News: स्कूल छोड़ने के बहाने छात्रा के साथ दुष्कर्म, गणतंत्र दिवस समारोह में जा रही थी बच्ची
Sat, 27 Jan 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:46 PM IST
सार
इस संबंध में महिला थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग ने बताया कि लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो)
- फोटो : Social media
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद में गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने के लिए स्कूल जाने के लिए घर से निकली सातवीं कक्षा की 13 वर्षीय छात्रा के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में छात्रा की मां ने बताया कि उसकी बेटी ने गणतंत्र दिवस पर स्कूल में आयोजित पीटी शो में भाग लिया हुआ था। वह सुबह घर से स्कूल के लिए निकल गई थी। दोपहर 12.30 बजे वह रोते हुए घर आई तो उसने कारण पूछा।
विज्ञापन
शिकायत में महिला ने बताया कि घर से निकलते ही उनके मोहल्ले में रहने वाले आरोपी युवक ने उसे स्कूल छोड़ने की बात कहकर अपने बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि युवक उसे स्कूल ले जाने की जगह भट्टू रोड पर एक मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन