{"_id":"effe5b09e7bc9079ead3213df841f8b7","slug":"protest-hindi-news-35","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन हाईवे का निरीक्षण करने आए प्रोजेक्ट डायरेक्टर को किसानों ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन हाईवे का निरीक्षण करने आए प्रोजेक्ट डायरेक्टर को किसानों ने घेरा
फतेहाबाद/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2015 01:04 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फोरलेन हाईवे के निर्माण के लिए अधिकृत की गई बकाया जमीन का अवार्ड कम घोषित करने पर बुधवार को किसानों ने निरीक्षण पर आए एन.एच.के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वी.के.जैन का घेराव किया।
किसानों ने अधिकारियों को दो टूक में कहा कि जब तक मुआवजा राशि नहीं बढ़ेगी वह कब्जा नहीं लेने देंगे। डायरेक्टर जैन ने किसानों को समझाते हुए कहा कि वर्ष 2015 के अनुसार जारी किए गए कलेक्टर रेट के हिसाब से ही अवार्ड घोषित किया गया है। आप शिकायत लिखकर दे दो मैं सरकार के पास भेज दूंगा।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर को निर्माणाधीन फोरलेन हाईवे पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर वी.के.जैन निरीक्षण करने के लिए आए। इस दौरान भूना रोड बाईपास पर सूचना मिलते ही काफी संख्या में रकबा बस्ती भींमा व फतेहाबाद के काफी किसान इक्ट्ठे हो गए।
विज्ञापन
किसानों ने कहा कि सरकार द्वारा पहले अधिग्रहण की जमीन का किसानों को 51 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया गया था लेकिन मंगलवार को डीआरओ ने शेष जमीन का 40 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से अवार्ड घोषित किया है जो कि पिछले अवार्ड से 11 लाख रुपये कम है।
किसानों ने कहा कि गांव धांगड व दरियापुर गांव के रकबे का अवार्ड 95 लाख रुपये और सिरसा के गांव वेदवाले का अवार्ड 80 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से तय गया है। जबकि हमारी जमीन नगर पालिका की सीमा, लघु सचिवालय, हुड्डा सेक्टर के साथ लगती है जिनकी मौके पर मार्केट वैल्यूवेशन 2 करोड़ रुपये के लगभग है।
किसानों को अभी तक 30 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा मिला है जबकि सरकार ने 100 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा निर्धारित किया हुआ है। जब तक किसानों को शेष मुआवजा राशि व दूसरे एक्वायर हुए रकबों के बराबर की रकम नहीं मिलेगी तब तक किसी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने देंगे।