{"_id":"6a32d42910f5af178d0521bb","slug":"preparations-underway-to-remove-meat-shops-from-the-city-slaughterhouse-in-a-dilapidated-state-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-155862-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शहर से मीट दुकानें हटाने की तैयारी, स्लाटर हाउस बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शहर से मीट दुकानें हटाने की तैयारी, स्लाटर हाउस बदहाल
Wed, 17 Jun 2026 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के बीघड़ रोड पर बना स्लाटर हाउस जहां कूड़े के ढेर लगे हुए है। संवाद
फतेहाबाद। शहर में संचालित मीट की दुकानों को बीघड़ रोड स्थित स्लाटर हाउस परिसर में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर परिषद ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चल रही दुकानों को निर्धारित परिसर में शिफ्ट करने के निर्देश जारी किए हैं। हाल ही में अशोक नगर में चल रही एक मीट दुकान को भी नोटिस देकर वहां से कारोबार स्थानांतरित करने के आदेश दिए गए हैं।
अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से शहर में स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होगा और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों में कमी आएगी। सभी दुकानदारों को स्लाटर हाउस परिसर में ही व्यवसाय संचालित करने के लिए कहा गया है। हालांकि, मीट विक्रेताओं ने इस व्यवस्था पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि जिस स्लाटर हाउस परिसर में उन्हें स्थानांतरित किया जा रहा है वहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।
परिसर चारों ओर कचरे के ढेर से घिरा हुआ है, जिससे कामकाज प्रभावित हो सकता है। दुकानदारों ने मांग की है कि पहले वहां आवश्यक सुविधाएं और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जाए, उसके बाद ही स्थानांतरण प्रक्रिया लागू की जाए।
विज्ञापन
-- -- -
स्लाटर हाउस बना डंपिंग प्वाइंट
नगर परिषद की ओर से शहर में मीट की दुकानों से निकलने वाले कचरे से होने वाली स्वच्छता संबंधी समस्याएं को दूर करने के लिए स्लाटर हाउस का निर्माण करवाया गया था। जिससे आबादी वाले क्षेत्रों में आम जन को कोई परेशानी का सामना न करना पड़े। बावजूद इसके हालात बिल्कुल विपरीत है। शहर के अंदर सरेआम संचालक मीट की दुकानें चला रहे हैं। नगर परिषद की ओर से बनाया गया स्लाटर हाउस अब डंपिंग प्वाइंट बन चुका है। नगर परिषद की ओर से बनाए गए स्लाटर में कोई व्यवस्था नहीं है।
-- -- --
संचालकों ने जताई चिंता
दूसरी तरफ मीट विक्रेता मदन सिंह, करण कुमार, सर्वेश, देवेंद्र आदि का कहना है कि स्लाटर हाउस की वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। परिसर में बनी दुकानों के अंदर और आसपास लंबे समय से कचरा जमा है। रोजाना स्लाटर हाउस में कचरा कम होने के बजाय बढ़ रहा है। यहां पर पर्याप्त पानी, बिजली, सीवरेज जैसी जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। व्यापारी निर्धारित परिसर में जाने का विरोध नहीं कर रहे लेकिन पहले वहां की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग कर रहे है। उनका कहना है कि यदि नगर परिषद सफाई, पेयजल, बिजली और अपशिष्ट प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कर दे तो सभी दुकानदार एक स्थान पर कारोबार करने के लिए तैयार हैं।
-- --
स्लाटर हाउस को शुरू करवाने में कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही है। जल्द ही तकनीकी दिक्कतों को दूर करवाकर स्लाटर हाउस चालू करवाने के लिए प्रयास किया जाएगा।
- सुरेश कुमार, ईओ, नगर परिषद, फतेहाबाद।