फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pregnant women line up for hours to see doctor

Fatehabad News: डॉक्टर को दिखाने के लिए घंटों लाइनों में गर्भवती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
Pregnant women line up for hours to see doctor
फतेहाबाद। गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का लाभ लेना भारी पड़ रहा है। कैंप में गर्भवती को बुलाया जा रहा है लेकिन उनकी सुध नहीं ली जा रही। घंटाेें भूखी-प्यासी गर्भवती लाइन में खड़ी होकर सिर्फ अपनी बारी का इंतजार कर रही हैं। बता दें कि हाई रिस्क गर्भवती की पहचान को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर माह 9, 10 और 23 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत कैंप लगाए जा रहे हैं। मंगलवार को नागरिक अस्पताल में लगे कैंप में ये सामने आया है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में मंगलवार को जांच करवाने 120 गर्भवती महिलाएं पहुंची थीं। दोपहर को 12 बजकर 7 मिनट पर महिला रोग विशेषज्ञ के कक्ष के बाहर गर्भवती की लंबी लाइन लगी मिली। जब लाइन में लगीं गर्भवती से बात की तो उन्होंने कहा कि दो घंटे से ज्यादा समय उन्हें लाइन में लगे हो गया है। जल्दी और जांच के चक्कर में सुबह गांव से भूखी आईं और यहां घंटों इंतजार करवाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग बेशक जांच कैंप लगा रहा है, लेकिन जांच के लिए विभाग के पास महिला रोग विशेषज्ञ पूरे नहीं हैं, जिले में महिला रोग विशेषज्ञ के पांच पद खाली है। पूरे जिले में सिर्फ दो ही महिला रोग विशेषज्ञ हैं। इसमें एक नागरिक अस्पताल फतेहाबाद तो दूसरी टोहाना अस्पताल में तैनात हैं। संवाद
विज्ञापन


जच्चा-बच्चा वार्ड में बिना रोकटोक घूम रहे तीमारदार
नागरिक अस्पताल में रोजाना 10 से 15 डिलिवरी होती है। इनमें सिजेरियन केस भी होते हैं। जच्चा-बच्चा वार्ड में संक्रमण फैलने से रोकने को लेकर कोई प्रबंध नहीं है। यहां पर वार्ड में बिना रोक-टोक मरीज के साथ आए तीमारदार घूमते रहते हैं। ये ही नहीं एक मरीज के पास तीन से चार तीमारदार होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड में बच्चा चोरी की हो चुकी है वारदात
नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में से बच्चा चोरी की वारदात भी हो चुकी है। इसके बाद कार्ड सिस्टम शुरू किया गया था लेकिन फिर उसे बंद कर दिया गया।
जिले में यहां लगाए जाते हैं पीएमएसएमए कैंप
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद
उप नागरिक अस्पताल टोहाना
उप नागरिक अस्पताल रतिया
सीएचसी भट्टूकलां
सीएचसी भूना
सीएचसी जाखल
पॉलीक्लीनिक
कोट
जिले में महिला रोग विशेषज्ञ के पांच पद खाली हैं। फतेहाबाद और टोहाना के नागरिक अस्पताल में ही महिला रोग विशेषज्ञ हैं। इस वजह काफी परेशानी हो रही है। कैंप में गर्भवती को दिक्कत का जहां तक बात है इस संबंध में एसएमओ से बात करके व्यवस्था बनाने के लिए कहा जाएगा।
-डॉ. अनामिका बिश्नोई, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed