{"_id":"5ed3e6d58ebc3e90501835b2","slug":"pregnant-woman-found-corona-positive-in-balliala-fatehabad-news-rtk557405027","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलियाला में गर्भवती महिला मिली कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियाला में गर्भवती महिला मिली कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव महिला से जानकारी लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : Fatehabad
उपमंडल के गांव बलियाला की रहने वाली 19 वर्षीय गर्भवती महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब क्षेत्र में 5 कोरोना के एक्टिव केस हो गए हैं जिनको इलाज के लिए अग्रोहा के कोविड अस्पताल में भर्ती किया है। पॉजिटिव केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डॉ. अनिल व डा. दिनेश मौके पर पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग की टीम से अधिकारियों ने मौके पर जाकर कंटेनमेंट जोन व बफर जोन बनाने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।
जानकारी अनुसार उपमंडल के गांव की रहने वाली 19 वर्षीय गर्भवती महिला परिवार के सदस्यों सहित 10 मार्च को दिल्ली गई थी जिसके बाद वह अपने पति, देवर, देवरानी बहन, मां व भाई सहित 28 मई को दिल्ली से आई। विभाग की टीम ने सूचना मिलते ही नागरिक अस्पताल बुलाया जिसके बाद सभी के सैंपल लेने के बाद उन्हें गांव के राजकीय स्कूल में क्वारंटीन कर दिया। रविवार को महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा महिला को अग्रोहा के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया है। नोडल अधिकारी डॉ. कुणाल ने बताया कि 28 मई को महिला परिवार के साथ दिल्ली से वापिस आई थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दिल्ली से परिवार के सभी लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे थे जिसके बाद महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। उन्होंने बताया कि आगामी कार्रवाई के लिए जाखल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गईं है। नोडल अधिकारी ने बताया कि महिला को परिवार सहित तुरंत क्वारंटीन कर दिया है।
इस बारे में डिप्टी सीएमओ डॉ. हनुमान ने बताया कि महिला के दिल्ली से आने की सूचना के बाद विभाग ने उन्हें राजकीय स्कूल में क्वारंटीन कर दिया था। उन्होंने बताया कि महिला 6 महीने की गर्भवती है तथा उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि मामले को लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।