{"_id":"61097f408ebc3eb7e2631560","slug":"pregnant-accuses-lab-technician-of-not-giving-report-fatehabad-news-hsr607958767","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में गर्भवती ने लैब तकनीशियन पर लगाए रिपोर्ट न देने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में गर्भवती ने लैब तकनीशियन पर लगाए रिपोर्ट न देने के आरोप
नागरिक अस्पताल में लैब के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : Fatehabad
Link Copied
नागरिक अस्पताल की लैब में मंगलवार को हंगामा हो गया। गर्भवती ने लैब तकनीशियन पर रिपोर्ट न देने और गाली-गलौज करने के आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोप लगाए कि यहां तैनात एक एलटी ने उसके साथ गाली-गलौज किया और रिपोर्ट के लिए चक्कर कटवाए। महिला ने मामले को लेकर महिला थाना में शिकायत दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में गांव भिरड़ाना निवासी एक गर्भवती ने आरोप लगाया कि वह आठ माह की गर्भवती है और टेस्ट करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में आई थी। टेस्ट करवाने के लिए वह लाइन में लग गई। लेकिन उक्त एलटी अपने निजी लोगों के पहले टेस्ट करता रहा, जब उसने विरोध किया तो उसने गाली-गलौज किया। आरोप है कि जांच के बाद उसकी रिपोर्ट नहीं दी गई और मंगलवार बुलाया गया। मंगलवार सुबह जब वह गई तो उक्त एलटी ने उसकी बेईज्जती की और रिपोर्ट के लिए जानबूझकर चक्कर कटवाए। वहीं इस मामले में अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश चौधरी का कहना है कि उनके पास इस संबंध में शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।