फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pooja became the High Jump Queen' by training with bamboo poles; winning bronze brought joy as precious as gold

Fatehabad News: बांस की बल्लियों से प्रैक्टिस कर हाई जंप क्वीन बनी पूजा, कांसा जीतकर दी सोने सी खुशी

Tue, 29 Sep 2026 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 29 Sep 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Pooja became the High Jump Queen' by training with bamboo poles; winning bronze brought joy as precious as gold
​खिलाड़ी पूजा
समैन। पिता के संघर्ष और बेटी की मेहनत ने मंगलवार को एशियाई खेलों में भारत को 24 साल बाद महिला ऊंची कूद स्पर्धा में पदक दिला दिया। गांव बोस्ती की एथलीट पूजा सिंह ने पहले ही एशियन गेम्स में 1.84 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक जीत लिया। उनकी सफलता से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन


महज 19 वर्ष की उम्र में पूजा ने यह उपलब्धि हासिल कर देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर दिया। पूजा का मुकाबला परिवार ने घर पर टीवी पर लाइव देखा। जैसे ही पूजा ने पदक पक्का किया पिता हंसराज, मां किरण देवी और भाई अभिषेक की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। घर में जश्न का माहौल बन गया। भाई अभिषेक ने बताया कि परिवार को पूजा से पदक की पूरी उम्मीद थी। पिता हंसराज ने कठिन परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए पूजा को इस मुकाम तक पहुंचाया है। पूजा पिछले एक साल से बंगलुरू में प्रशिक्षण ले रही थी। उसकी जीत परिवार के लिए दिवाली से कम नहीं है। पूजा की यह जीत बहुत बड़ी है क्योंकि वह जिस परिवार से आती हैं उसकी आर्थिक स्थिति ज्यादा बेहतर नहीं है। एशियन गेम्स से पहले पूजा ने चीन की धरती पर तिरंगा फहराया था। हांगकांग में एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1.93 मीटर की ऐतिहासिक छलांग लगाकर न सिर्फ स्वर्ण पदक जीता बल्कि 14 साल पुराना सीनियर नेशनल रिकॉर्ड भी ध्वस्त किया था। संवाद
विज्ञापन

स्कूल में बांस की बल्लियों से 1.93 मीटर तक का सफर
पूजा का खेल सफर बहुत ही रोचक है। बोस्ती में राजमिस्त्री के घर जन्मी पूजा ने 2017 में बांस की बल्लियों और भूसे के बोरों से बने लैंडिंग पिट पर प्रैक्टिस शुरू की थी। सुविधाओं की कमी के बावजूद उसने रोज आठ घंटे मैदान पर पसीना बहाया। कोच बलवान की देखरेख में निखरी पूजा ने 2023 में एशियन यूथ में गोल्ड और एशियन जूनियर में सिल्वर जीता था। 2023 ग्वांग्झू एशियन गेम्स में 1.80 मीटर के साथ छठे स्थान पर रही पूजा ने चीन में ही 1.93 मीटर ऊंचा जंप कर सबको चौंका दिया। पर्सनल बेस्ट 1.93 मीटर के साथ पूजा अब भारत की नई हाई जंप क्वीन बन गई है। एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली बॉबी एलोसियस के बाद वह ऐसी दूसरी भारतीय महिला हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाई जंप में पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा की उपलब्धियां
उज्बेकिस्तान में आयोजित यूथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंडर-18 में पूजा ने स्वर्ण पदक जीता।
वर्ष 2023 में साउथ कोरिया में आयोजित जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अंडर-18 में रजत पदक जीता।
वर्ष 2023 में त्रिनिदाद में आयोजित यूथ कॉमनवेल्थ खेलों में कांस्य पदक जीता।
वर्ष 2022 में चीन में आयोजित छठे एशियन खेलों में ऊंची कूद में स्वर्ण पदक जीता।
अंडर-18 जूनियर नेशनल में स्वर्ण पदक।
जूनियर वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 में नौवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed