फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   political news

जिप चेयरमैन : भाजपा को रोकने पर इनेलो-माकपा एकमत

Mon, 01 Feb 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Mon, 01 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
जिला परिषद में भाजपा को रोकने के लिए इनेलो-माकपा एकमत हो गए हैं। इनेलो विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने भी जिप चेयरमैनी के लिए माकपा का साथ लेने की पुष्टि की है। विधायक बलवान का कहना है कि माकपा और इनेलो की विचारधारा मिलती है। ऐसे में भाजपा को रोकने के लिए दोनों दल एक साझा उम्मीदवार उतार सकते हैं। इनेलो हालांकि कांग्रेस समर्थित पार्षदों एवं निर्दलीयों से बातचीत पर फैसला मंगलवार को गुड़गांव में होने वाली बैठक के बाद ही करेगी। इनेलो सूत्रों की मानें तो इनेलो के विधायक एवं स्थानीय नेता अभय चौटाला से भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने की संभावनाओं पर अनुमति मांगेंगे। हालांकि, इनेलो नेताओं को जिप उपाध्यक्ष पद की भी चाह है।
विज्ञापन

दूसरी ओर, जिले के वरिष्ठ माकपा नेता रामकुमार बहबलपुरिया ने भी भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने की कोशिशों की पुष्टि की है। उन्होंने वार्ड-5 की पार्षद युक्ति गोदारा के नाम पर सहमति बनाने के प्रयास की बात कही है। फिलहाल 18 सदस्यीय जिला परिषद में माकपा के पास महज एक ही पार्षद है। माकपा के निशान पर वार्ड नंबर-11 से लगातार दूसरी बार रामचंद्र सहनाल जीते हैं। दूसरी ओर, इनेलो के पास तीन पार्षद हैं। युक्ति गोदारा निर्दलीय पार्षद हैं। युक्ति उन पार्षदों में शामिल हैं, जिन्होंने बीते दिन टोहाना में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के समारोह से किनारा किया था। हालांकि, उन्होंने इसके पीछे वजह निमंत्रण का ना मिलना बताया है। कांग्रेस समर्थित पार्षद भी किसी भी कीमत पर भाजपा समर्थित जिप चेयरमैन उम्मीदवार को समर्थन नहीं देंगे। ऐसे में माकपा, कांग्रेस, इनेलो और निर्दलीय युक्ति गोदारा एक संयुक्त मोर्चा बनाकर भाजपा को टक्कर देने के बारे में सोच सकते हैं। इस दिशा में जमीनी प्रयास शुरू हो चुके हैं।
विज्ञापन


इनेलो विधायकों के लिए जिप चेयरमैनी बनेगा नाक का सवाल
इनेलो के जिला फतेहाबाद में दो विधायक हैं, लेकिन जिप चुनाव में दोनों की खासी किरकिरी हुई है। वार्ड नंबर-7 से इनेलो के अधिकृत प्रत्याशी पवन ढाका चौथे नंबर पर रहे। पवन ढाका इनेलो विधायक बलवान सिंह के गांव दौलतपुर के हैं और वार्ड नंबर-7 रतिया हलके में आता है, जिसके विधायक इनेलो के प्रो. रविंद्र बलियाला हैं। दोनों विधायकों ने पवन ढाका के समर्थन में प्रचार भी किया था। वहीं, बलवान सिंह के पैतृक गांव दौलतपुर में भी इस बार सरपंच पद पर भाजपा का कब्जा हुआ है। ऐसे में जिले के दोनों विधायक जिला परिषद में भाजपा को रोककर अपनी खोई साख पाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो और माकपा की विचारधारा मिलती है। ऐसे में उनके साथ मिलकर जिप चेयरमैन का चुनाव लड़ा जा सकता है। मंगलवार को गुड़गांव में सभी जिला पार्षदों एवं पदाधिकारियों की बैठक है। उसी में हाईकमान से दिशा-निर्देश आएंगे। उसी अनुसार काम किया जाएगा। भाजपा को जिला परिषद में रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

-बलवान सिंह दौलतपुरिया, इनेलो विधायक, फतेहाबाद।

भाजपा को रोकने के लिए एक मोर्चा बनाने के बारे में विचार कर रहे हैं। युक्ति गोदारा एक बेहतर उम्मीदवार हो सकती हैं। वैसे अगर इनेलो किसी अन्य नाम को आगे करती है तो उस पर भी विचार किया जा सकता है। बहुत जल्द ही अन्य पार्टियों से भी संपर्क साधेंगें।
-रामकुमार बहबहलपुरिया, वरिष्ठ माकपा नेता, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed