{"_id":"e39cfa334d2a4dfc37bb352b5710093e","slug":"political-hindi-news-75","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार वोट वाले मुस्लिम परिवार की महिला बनीं ब्लॉक समिति सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार वोट वाले मुस्लिम परिवार की महिला बनीं ब्लॉक समिति सदस्य
ब्यूरो/अमर उजाला टोहाना (फतेहाबाद)
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
गांव हंसेवाला के ग्रामीणों ने गांव के एकमात्र मुस्लिम परिवार को एकमत से ब्लॉक समिति सदस्य का विजेता बनाकर नई मिसाल पेश की है। हंसेवाला में चार मतदाताओं का एकमात्र मुस्लिम परिवार रहता है। ग्रामीणों ने उसे ब्लॉक समिति सदस्य के लिए चुनाव मैदान में उतारा और वह 474 वोटों से विजयी हुई।
विज्ञापन
गांव ने मुस्लिम महिला को उतारा था मैदान में
चुनाव में ब्लॉक समिति की सीट महिला रिजर्व होने पर ग्रामीणों ने एकमत होकर गांव में रह रहे एकमात्र मुस्लिम परिवार सदस्य कर्मदीन की पत्नी मोनिका को चुनाव मैदान में उतारा। वार्ड के तहत आने वाले गांव हंसेवाला तथा सनियाना में कुल 2761 वोट पोल हुए, जिसमें मोनिका ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 474 वोटों से हरा दिया
विज्ञापन
क्या कहती हैं ब्लॉक समिति सदस्य
नवनियुक्त ब्लॉक समिति सदस्य मोनिका व उसके पति कर्मदीन ने बताया कि गांव में उनके मात्र चार ही मत वाला एक छोटा सा परिवार है। इसके बावजूद पूरे गांव में उन्हें सर आंखों पर बिठाकर जो सम्मान दिया है वे उसे कभी नहीं भुला सकते। गांव वालों ने न केवल उन्हें एकमत से जीत दिलाई, बल्कि उन्हें कुछ खर्च भी नहीं करने दिया। ब्लॉक का विकास करवाना व समस्याओं का हल करना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है।
विज्ञापन