{"_id":"68bc119f234e1ec88603010a","slug":"police-raided-fatehabad-and-recovered-illegal-medicines-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: रिहायशी इलाके में चल रहा था प्रतिबंधित दवाइयों का धंधा, पुलिस ने की छापेमारी, ड्रग्स की खेप बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: रिहायशी इलाके में चल रहा था प्रतिबंधित दवाइयों का धंधा, पुलिस ने की छापेमारी, ड्रग्स की खेप बरामद
Sat, 06 Sep 2025 04:19 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी फतेहाबाद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 06 Sep 2025 04:19 PM IST
सार
अवैध सूचना पर छापेमारी करते हुए पुलिस ने सतीश कॉलोनी से प्रतिबंधित दवाइयों की खेप बरामद की है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद की प्रतिबंधित ड्रग्स
- फोटो : संवाद
विस्तार
फतेहाबाद के सतीश कॉलोनी में पुलिस ने एक रिहायशी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गोदाम पर छापेमारी कर 1.25 लाख प्रतिबंधित गोलियां और कैप्सूल बरामद किए। इस कार्रवाई में एक आरोपी, लखविंदर सिंह उर्फ कला (निवासी गांव मुस्सेअहली, हाल निवासी भाटिया कॉलोनी, फतेहाबाद), को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि सतीश कॉलोनी में किराए के एक गोदाम में अवैध रूप से नशीली दवाओं का भंडारण किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर ड्रग्स निरीक्षक दिनेश कुमार के साथ एक संयुक्त टीम गठित की गई, जिसने मौके पर छापेमारी की।
बिना लाइसेंस संग्रहित थीं दवाइयां
छापेमारी के दौरान गोदाम से लगभग 1.25 लाख प्रतिबंधित गोलियां और कैप्सूल बरामद किए गए। आरोपी लखविंदर सिंह कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने उसके खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बरामद दवाओं को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि ये प्रतिबंधित दवाइयां कहां से लाई गईं और इनका वितरण कहां किया जा रहा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Haryana: नदी में बही ईंटों से भरी ट्रॉली, दो लोग लापता, तलाश में जुटी पुलिस