{"_id":"6092d2e38ebc3ed20242d267","slug":"police-on-foot-patrol-in-the-city-150-vehicles-have-been-challaned-fatehabad-news-rtk6073244110","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में सख्ती : शहर में पैदल गश्त पर निकली पुलिस, 150 वाहनों के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन में सख्ती : शहर में पैदल गश्त पर निकली पुलिस, 150 वाहनों के काटे चालान
विज्ञापन
लॉकडाउन में बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर को शहर में पुलिस ने पैदल गश्त की और सड़क पर आने-जाने वाले वाहन चालकों से पूछताछ की, बेवजह घूम रहे लोगों पर सख्ती करते हुए उनके चालान काटे। बुधवार को शहर फतेहाबाद में करीब 150 लोगों के चालान काटे गए।
प्रशासन की अपील के बावजूद शहर में भीड़ के चलते शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज ने टीम के साथ पैदल गश्त की। टीम थाना रोड, जवाहर चौक, भीमां बस्ती, हिसार-सिरसा रोड होते हुए थाना में पहुंची। टीम ने गश्त के दौरान रास्ते में गुजर रहीं गाड़ियों और दुपहिया वाहनों को रुकवाया और चेकिंग की। जांच के दौरान बिना वजह घूमते मिलने पर चालान काटे गए। पुलिस की सख्ती के बाद वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पकड़े जाने पर कई वाहन चालक बहाने बनाते नजर आए और कोई प्रमाण भी नहीं दे पाए।
रात को लालबत्ती चौक पर की सख्ती
पुलिस ने मंगलवार रात को शहर के लालबत्ती चौक पर सख्ती की और यहां पर थाना रोड, भट्टू रोड, हिसार-सिरसा रोड की तरफ से आने वाले वाहन चालकों से पूछताछ की गई। लॉकडाउन के दौरान बेवजह बाहर घूमने वालों के चालान काटे गए।