फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   police,action,corona,curfew

लॉकडाउन के दौरान बेवजह घूम रहे वाहन चालकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Wed, 25 Mar 2020 07:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
police,action,corona,curfew
बेवजह घूम रहे युवक पर लाठी भांजते एसएचओ - फोटो : Fatehabad
लॉकडाउन को हल्के में ले रहे लोगों पर पुलिस प्रशासन बुधवार को सख्त हो गया। पुलिस ने बेवजह सड़क पर घूम रहे लोगों पर सख्ती करते हुए डंडे बरसाए और दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। दुपहिया वाहन पर दो सवारियां बिठाने पर पुलिस सख्त दिखी। यहां तक स्कूटी पर घूम रही युवतियों और महिलाओं को भी रोका गया और उनसे पूछताछ की गई। इस दौरान कई महिलाएं और युवतियां गिड़गिड़ाती नजर आई। पुलिस ने 25 के करीब दुपहिया वाहनों को इंपाउंड किया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दूसरे दिन सुबह 10 बजे के बाद सड़क पर वाहनों की आवाजाही बढ़ी तो पुलिस सख्त हो गई। शहर के अंदर लालबत्ती चौक, शहर थाना के सामने, जवाहर चौक, हिसार रोड, बस स्टैंड और सिरसा रोड पर नाकेबंदी कर दी गई। डीएसपी दलजीत बैनीवाल के नेतृत्व में ट्रैफिक थाना प्रभारी रामधन ने लालबत्ती चौक पर सख्ती दिखाते हुए दुपहिया वाहनों को रुकवाया। इस दौरान पूछताछ में बेवजह सड़क पर घूमते मिल रहे दुपहिया वाहन चालकों पर सख्ती दिखाते हुए डंडे बरसाए गए और वाहनों के चालान भी काटे गए। पुलिस की सख्ती देखते हुए कई लोग अपने दुपहिया वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। दोपहर बाद पुलिस ने बीघड़ चौक पर भी सख्ती दिखाई, यहां भी सड़क पर घूम रहे लोगों को डंडे दिखाए गए और वाहनों के चालान काटे गए। एसएचओ रामधन के मुताबिक जिला में 110 वाहनों के चालान किए गए हैं और 25 वाहनों को इंपाउंड किया गया है।
विज्ञापन

शहर के अंदर ही तीन नाके लगाए :
पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए शहर के अंदर ही तीन नाके लगा दिए हैं। पहला नाका लालबत्ती चौक, दूसरा शहर थाना के सामने और तीसरा नाका जवाहर चौक में लगाया गया है। शहर के अंदर सिर्फ वो ही व्यक्ति एंट्री कर पाएगा जिस जरूरत का सामान खरीदना है। इसके अलावा किसी को भी एंट्री करने के निर्देश नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने जारी की एडवाइजरी
बुधवार को एसपी राजेश कुमार ने एडवाइजरी जारी की है। एसपी के मुताबिक कोई भी बेवजह सड़क पर नहीं घूम सकता है। उन्होंने कहा कि लोग अपने घरों में रहें, सोशल डिस्टेंसिग की पालना करें, अनावश्यक बाहर न निकलें। आवश्यक वस्तुएं लेने के बाहर निकलते हैं तो डेढ़ मीटर की दूरी बनाए रखें। आवश्यक समान लेने के लिए बाहर आये, जो लाइन मार्क दुकानों के बाहर बनाए हैं उनके भीतर रहें। अनावश्यक यात्रा न करें, एक बाइक पर एक सवारी और कार में दो लोग ही जाएं। प्रशासन का सहयोग करें, अफवाह पर ध्यान न दें। किसी भी प्रकार की जानकारी मोबाइल नंबर 8814011700 पर दें। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed