{"_id":"6a5a64b847f19c6dad0ed690","slug":"people-were-suffering-from-humidity-all-day-long-waiting-for-rain-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-157537-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दिनभर उमस से लोग रहे बेहाल, बारिश का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दिनभर उमस से लोग रहे बेहाल, बारिश का इंतजार
Fri, 17 Jul 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 17 Jul 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में पार्क झूले झूलते हुए बच्चे संवाद
फतेहाबाद। क्षेत्र में शुक्रवार को दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल रखा। तेज धूप और अधिक नमी के कारण अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को बादल छाए लेकिन बारिश नहीं हुई। उमस बरकरार रहने से लोगों को राहत नहीं मिल सकी।
मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम दिशा से 19 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं लेकिन गर्मी का असर कम नहीं हुआ। दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी। बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ रही है। धान की रोपाई और फसल देखभाल का समय चल रहा है लेकिन पर्याप्त वर्षा नहीं होने से खेतों में नमी की कमी बनी हुई है।
किसानों का कहना है कि जल्द बारिश नहीं हुई तो सिंचाई पर अतिरिक्त खर्च बढ़ सकता है। वहीं बिजली की अनियमित आपूर्ति ने परेशानी और बढ़ा दी है। गर्मी और बढ़े लोड के कारण कई क्षेत्रों में बिजली कट लग रहे हैं। इससे आम लोगों के साथ किसानों को भी ट्यूबवेल चलाने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
मानसून टर्फ की उत्तरी सीमा जम्मू, देहरादून, पटना, बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। यह हिमालय की तलहटी तक बनी हुई है। जिससे हरियाणा में मानसून की गतिविधियां 20 जुलाई तक बने रहने की संभावना है। पश्चिमी हवाएं चलने से तापमान में हलकी बढ़ोतरी होने तथा वातावरण में नमी की मात्रा होने के कारण बीच-बीच में हवाओं व गरज-चकम के साथ कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।
- डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।