फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   people including disabled couple were attacked when they were stopped from taking water from tubewell In Fateh

Fatehabad: ट्यूबवेल का पानी लेने से रोका तो दिव्यांग दंपती समेत तीन पर हमला, पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 05 Jul 2024 11:03 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 05 Jul 2024 11:03 AM IST
सार

आरोप है कि पत्नी राजबाला जो कि दिव्यांग है उसके साथ आंगन में बैठा था। इस दौरान दो कारों में 10 से 12 लोग आए और उन्होंने लाठी-डंडो से हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी उसे ढाणी से बाहर ले गए और मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने मां विद्या देवी के साथ भी मारपीट की।

विज्ञापन
people including disabled couple were attacked when they were stopped from taking water from tubewell In Fateh
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के गांव धांगड़ में सालमखेड़ा रोड पर बनी ढाणी में ट्यूबवेल के पानी को लेकर विवाद हो गए। जिसमें दिव्यांग दंपती और उनकी मां पर हमला कर दिया। जिससे तीनों घायल हो गए। घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। मामले में सदर पुलिस ने ढाणी सालमखेड़ा रोड धांगड़ निवासी कृष्ण के ब्यान पर आरोपी धांगड़ निवासी दुर्गाराम, राधेश्याम, बजरंग, सुंदर व बड़ोपल निवासी पवन और 7-8 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


मामले के मुताबिक पुलिस को दिए ब्यान में कृष्ण ने बताया कि वह दिव्यांग व्यक्ति और खेतीबाड़ी करता है। आरोप है कि खेत पड़ोसी दुर्गाराम ने कहा कि खेत में पानी लगाना है और ट्यूबवेल को पानी दे दो, इसको लेकर उसने पानी देने से मना कर दिया। दो जुलाई शाम को 4 बजे आरोपी दुर्गाराम ने धक्के से ट्यूबवेल का पानी चला दिया और इसको लेकर उसने विरोध किया और पानी बंद कर दिया। आरोपी दुर्गाराम ने गाली-गलौज किया।
विज्ञापन


आरोप है कि पत्नी राजबाला जो कि दिव्यांग है उसके साथ आंगन में बैठा था। इस दौरान दो कारों में 10 से 12 लोग आए और उन्होंने लाठी-डंडो से हमला कर दिया। आरोप है कि आरोपी उसे ढाणी से बाहर ले गए और मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने मां विद्या देवी के साथ भी मारपीट की। आरोपी हमले के बाद मौके से फरार हो गए। इसके बाद भाई ने उसे व मां को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में दाखिल करवाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed