फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   People from four villages sit on railway tracks and protest

Fatehabad News: चार गांवों के लोगों ने रेलवे ट्रैक पर बैठकर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
People from four villages sit on railway tracks and protest
गांव पिरथला में रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी के ठहराव के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : Fatehabad
समैन। गांव पिरथला, ठरवा, नांगला, ललोदा सहित चार गांवों के ग्रामीणों ने रविवार को पिरथला रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी के ठहराव के लिए हिसार-लुधियाना ट्रेन के आगे प्रदर्शन किया। बाद में गार्ड को ज्ञापन सौंपकर पुन: रेलगाड़ियों के ठहराव की मांग की गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि कोरोना काल से पहले पिरथला रेलवे स्टेशन पर सभी तरह की रेलगाड़ियों का ठहराव होता रहा है। मगर कोरोना काल में रेलगाड़ियों को बंद कर दिया गया। उसके बाद से ही पिरथला स्टेशन पर रेलगाड़ियों का ठहराव नहीं हो रहा है। इस कारण यात्रियों को बड़ी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

गांव पिरथला के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि डॉ. दलबीर सिंह ने बताया कि पिरथला रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ियों का ठहराव होना चाहिए। इसी को लेकर रविवार सुबह पिरथला, ललोदा, नांगला व ठरवा के ग्रामीणों ने पिरथला रेलवे स्टेशन के पास बैठकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मांग है कि पिरथला रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ियों का उसी तरह से ठहराव होना चाहिए, जैसे कोरोना काल से पहले होता था। पिरथला से हिसार जाने के लिए कॉलेज के विद्यार्थियों व कर्मचारियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रेलवे ने पिरथला स्टेशन से लेकर हिसार तक का किराया भी पहले की अपेक्षा तीन गुना कर दिया है, लेकिन रेलगाड़ियों का ठहराव अभी तक नहीं हो पा रहा है। डॉ. दलबीर के अनुसार हिसार-लुधियाना रेलवे ट्रैक पर सुबह 8.55 पर लुधियाना से हिसार की तरफ रेलगाड़ी जाती है। यह रेलगाड़ी ग्रामीणों के आग्रह पर पिरथला रेलवे स्टेशन पर रोक दी गई। उन्होंने पिरथला रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी के ठहराव के लिए रेलगाड़ी के गार्ड को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने गार्ड से आग्रह किया कि वह उनकी बात को रेलवे के उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दे। ग्रामीणों ने रेलवे के उच्च अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह तक उनकी इस मांग को नहीं माना गया तो वे स्टेशन पर बैठकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन मिनट तक रुकी रही रेलगाड़ी
गांव पिरथला में रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन के चलते तीन मिनट पर रेलगाड़ी रुकी रही। प्रदर्शन में गांव ललोदा के नवनिर्वाचित सरपंच विनोद कुमार, पूर्व सरपंच बलविंद्र सिंह, ठरवा के नवनिर्वाचित सरपंच राजेश, अवतार सिंह व पिरथला के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि डॉ. दलबीर सिंह की अगुवाई में ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed