फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Patalkot Express and Sriganganagar Superfast trains were delayed by 6 hours

Fatehabad News: पातालकोट एक्सप्रेस व श्रीगंगानगर सुपरफास्ट ट्रेन 6 घंटे देरी से चलीं

Mon, 29 Dec 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 29 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Patalkot Express and Sriganganagar Superfast trains were delayed by 6 hours
सोमवार को शहर में फैली गहरी धुंध : संवाद
जाखल। कोहरे के कारण सोमवार को जाखल क्षेत्र में रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। सुबह के समय घने कोहरे से दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे सड़कों पर वाहन धीमी गति से चल रहे थे। इसका असर जाखल जंक्शन से गुजरने वाली कई सुपरफास्ट और पैसेंजर ट्रेनों पर भी पड़ा, जो निर्धारित समय से घंटों देरी से रवाना हुईं।
विज्ञापन

कोहरे की वजह से यात्रियों को स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ा। ट्रेनें देरी से आने और जाने के कारण यात्रियों को कड़ाके की ठंड में ठिठुरना पड़ा। सड़क मार्ग पर भी दोपहिया और चारपहिया वाहन धीमी गति से चल रहे थे। दृश्यता कम होने से सड़क दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोग और वाहन चालक सतर्कता बरतते नजर आए।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि इस क्षेत्र में अगले दो-तीन दिनों तक कोहरा बना रह सकता है। उन्होंने यात्रियों और वाहन चालकों को सुरक्षित दूरी बनाकर चलने और रेल सूचना समय पर जांचते रहने की सलाह दी। वहीं स्टेशन अधीक्षक चांद राम दहिया ने बताया कि घने कोहरे के कारण ट्रेनें देरी से चल रही हैं। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा से पहले एप पर ट्रेन की स्थिति देखते रहे और उसी अनुसार घर से निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
घना कोहरा...दिन में भी लाइट जला किया सफर

फतेहाबाद। सर्दी सितम ढहाने लगी है। सोमवार की सुबह कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह के समय दृश्यता शून्य के करीब 10 मीटर तक दर्ज की गई। हालांकि 11 बजे के खिली धूप ने लोगों को ठिठुरन से राहत दिलाई। इससे सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी हवाओं और कोहरे के कारण अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, घने कोहरे के असर से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। विजिबिलिटी कम होने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। कोहरे के कारण ट्रेनें और बसें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। नतीजतन यात्रियों को आवागमन के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।फसलों के लिए अमृत है यह कोहरा : बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण आम जनजीवन के लिए यह मौसम मुसीबत बना हुआ है। वहीं, किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। सहायक विकास अधिकारी डॉ बहादुर गोदारा ने बताया कि वर्तमान में छाई धुंध और गिरता तापमान गेहूं, सरसों और चने जैसी रबी की फसलों के लिए फायदेमंद है। धुंध से मिलने वाली नमी और ठंडक फसलों की बढ़वार में मदद करती है, जिससे दाने पुष्ट होते हैं और पैदावार बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed