फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Paddy harvesting started earlier than last year, so far the arrival is two times more

गत वर्ष की तुलना में पहले शुरू हुई धान कटाई, अब तक आवक दो गुना ज्यादा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Paddy harvesting started earlier than last year, so far the arrival is two times more
मंडी में जगह के अभाव में धान की ढेरी के ऊपर से ट्राली लेकर जाता चालक। संवाद - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। धान की कटाई का सीजन इस साल गत वर्ष की तुलना में आगे चल रहा है। कैलेंडर के हिसाब से इस बार कटाई का काम पहले खत्म होने की संभावना है। इस बार अक्तूबर के अंत तक कटाई का अधिकतर काम पूरा हो सकता है।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में 17 अक्तूबर तक जितना धान मंडियों में आया था, उसका दो गुना से ज्यादा धान अभी तक आ चुका है। इसमें 1509 वैरायटी ज्यादा आ रही है। हालांकि परमल भी गत वर्ष की तुलना में लगभग दो गुना अभी तक आ चुका है। राहत की बात ये है कि खरीद एजेंसियां भी इस बार काफी चुस्त नजर आ रही हैं। 17 अक्तूबर तक परमल धान की जिले की मंडियों में 17 लाख 39 हजार क्विंटल की आवक हुई है। इसमें से 14 लाख क्विंटल से ज्यादा धान खरीदा जा चुका है। इसी तरह 1509 वैरायटी का धान 2 लाख 9 हजार क्विंटल से ज्यादा आया है। इसमें से 2 लाख 7 हजार क्विंटल धान की खरीद हो चुकी है। हालांकि उठान कार्य में तेजी लाने की जरूरत है। उठान कार्य लगभग 30 प्रतिशत के आसपास है। इसके चलते मंडियों में भीड़ व जाम की स्थिति रहती है।
विज्ञापन

मौसम परिवर्तन के बीच मिली राहत
फसलों पर मंडरा रहा बारिश का खतरा भी एक बार टल गया है। मौसम विभाग ने पूर्व अनुमान लगाया था कि 17 से 19 अक्तूबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। रविवार को दिन भर बादल छाए रहे। हालांकि जगह-जगह हल्की बूंदाबांदी भी हुई। लेकिन फसलों को नुकसान नहीं पहुंचा। राहत की बात ये है कि सोमवार को मौसम साफ हो गया। दोपहर तक बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर बाद धूप निकल आई। मंगलवार को बादल छाए रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस मंडी में कितनी आवक
किस्म 1509 परमल
फतेहाबाद 21235 107179
भट्टूकलां 0 2886
भूना 4329 150630
रतिया 16689 327570
टोहाना 158262 631179
जाखल 8727 247186
धारसूल 0 272480
कुल आवक 209292 1739110
कुल खरीद 207979 1410427
-------------
गत वर्ष 17 अक्तूबर तक आवक
1509 वैरायटी 479577
परमल 1021638
नोट: उपरोक्त आंकड़े क्विंटल में हैं।
अवशेष जलाने का सिलसिला शुरू
धान कटाई के साथ ही खेतों में अवशेष जलाने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। हालांकि लोग दिन में अवशेष कम जलाते हैं। रात के समय खेतों में जगह-जगह आग लगी नजर आती है। अगले दिन सुबह की जमीन की बुआई कर दी जाती है। इस कारण हवा में धुआं घुलना शुरू हो चुका है।

उठान कार्य में तेजी आई है
एजेंसियों ने धान खरीद के बाद उठान कार्य भी तेज कर दिया है। रविवार को दिन भर उठान हुआ, जिसके चलते सोमवार को मंडी खाली सी नजर आई। कहीं जाम या भीड़-भाड़ नजर नहीं आती। अब नमी की मात्रा भी कम हो चुकी है, जिसके चलते खरीद कार्य में दिक्कत नहीं कम है।
-संजीव सचदेवा, सचिव, मार्केट कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed