{"_id":"693dab6a17a12b533e04be3d","slug":"out-of-3224-candidates-2720-appeared-for-the-entrance-exam-at-12-centres-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-145238-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 12 केंद्रों पर 3224 अभ्यर्थियों में से 2720 ने दी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 12 केंद्रों पर 3224 अभ्यर्थियों में से 2720 ने दी प्रवेश परीक्षा
Sat, 13 Dec 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जेएनवी खारा खेड़ी में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए परीक्षा देते हुए विद्यार्थीस्त्रोत
फतेहाबाद। जिले में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में दाखिले की प्रवेश परीक्षा जिले के 12 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में अभ्यर्थियों की उत्साहजनक उपस्थिति देखने को मिली।
परीक्षा के लिए कुल 3224 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 2720 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 504 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। पंजीकृत अभ्यर्थियों में 1608 लड़के और 1616 लड़कियां थीं। इनमें से 1344 लड़के और 1376 लड़कियों ने भाग लिया।
जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन के लिए सभी केंद्रों पर केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक, शिक्षक, सहायक कर्मचारी और पुलिस कर्मचारी तैनात रहे। सभी केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था सामने नहीं आई।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य अनूप सिंह ने कहा कि यह परीक्षा ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। नवोदय विद्यालय व्यवस्था का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को समान अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे वे शैक्षिक, बौद्धिक और नैतिक रूप से सशक्त बन सकें।
-- -- -- -
अधिकारियों ने किया केंद्रों का निरीक्षण
जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परीक्षा को नकलरहित बनाने के लिए केंद्रों का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान किसी भी केंद्र पर कोई नकल या अनुचित साधन अपनाने का मामला सामने नहीं आया। निरीक्षण से परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित हो सकी। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता अथवा अव्यवस्था की भी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई।
-- -- -- --
डेढ़ घंटे चली परीक्षा
परीक्षा के लिए सुबह साढ़े 10 बजे केंद्रों में एंट्री शुरू हुई। एडमिट कार्ड जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को एंट्री दी गई। परीक्षा सुबह साढ़े 11 बजे शुरू हुई और डेढ़ बजे खत्म हुई। परीक्षा दिलवाने के लिए अभिभावक बच्चों के साथ केंद्रों पर पहुंचे। परीक्षा के दौरान अभिभावकों को बाहर इंतजार करना पड़ा।