{"_id":"5e7b6a368ebc3e75db266d33","slug":"order-case-file-lock-down-fatehabad-news-rtk5483346189","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर दुकानदार समेत चार के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर दुकानदार समेत चार के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
लॉकडाउन के दौरान धारा 144 का उल्लंघन करने पर प्रशासन सख्त हो गया है। रोक के बावजूद दुकान खोलने पर पुलिस ने शैटरिंग दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शहर के बीघड़ चौक पर विश्वकर्मा शैटरिंग स्टोर के संचालक निर्मल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसकी पुष्टि डीएसपी दलजीत बैनीवाल ने की है। आरोपी निर्मल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा शाम को पुलिस ने तीन मजदूरों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। ये तीनों शिव चौक में लेबर का काम कर रहे थे।
डीएसपी ने पुष्टि करते हुए बताया कि सरकार के निर्देश के अनुसार राशन, मेडिकल और जरूरत के सामान की ही दुकानें खुलेंगी। लेकिन शहर के बीघड़ चौक पर बुधवार सुबह विश्वकर्मा शैटरिंग स्टोर की दुकान खुली हुई थी, पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए शैटरिंग स्टोर के संचालक निर्मल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अगर जिला में कोई भी दुकान जो कि नियम के अनुसार नहीं खुलनी है और वह खुलती है तो उसके मालिक के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
लेबर का काम करने पर हुई कार्रवाई
पुलिस प्रशासन ने बुधवार शाम को शिव चौक में एक निर्माणधीन बिल्डिंग पर लगे तीन मजदूरों पर कार्रवाई की है। ये तीनों सुबह से निर्माणधीन बिल्डिंग में काम कर रहे थे। एसएचओ यादविंद्र सिंह ने बताया कि तीनों मजदूरों के खिलाफ धारा 144 के तहत उल्लंघना करने पर कार्रवाई की जा रही है।