फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Open court: DC did not come, ADC arrived after 30 minutes, heard complaints from 15 complainants

खुला दरबार : डीसी नहीं आए, एडीसी 30 मिनट बाद पहुंचे, 15 फरियादियों की शिकायतें सुनीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Open court: DC did not come, ADC arrived after 30 minutes, heard complaints from 15 complainants
फतेहाबाद नप कार्यालय में खुले दरबार में अंजली कॉलोनी का मुद्दा उठाते रिटायर्ड एसडीओ पीपी चोपड़ा - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद मेें सोमवार को खुला दरबार लगाया गया। वार्ड नंबर 16 से 18 के लोगों की खुले दरबार में शिकायतें सुनी गईं। हालांकि दरबार में उपायुक्त प्रदीप कुमार नहीं पहुंचे। अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा करीब 30 मिनट देरी से पहुंचे। खुले दरबार में एडीसी ने शिकायतें सुननी शुरू की तो फरियादियों की लाइन लग गई। एडीसी ने मेज पर बादाम से भरी प्लेट को फरियादियों में बंटवा दिया।
विज्ञापन

खुले दरबार में वार्ड नंबर 16 से 18 में शामिल कॉलोनी स्वामी नगर, हंस कॉलोनी, अग्रवाल कॉलोनी, भगवान कॉलोनी, अंजलि कॉलोनी के लोगों ने शिकायतें रखी। करीब 15 शिकायतें खुला दरबार में आईं। इस दौरान ईओ ऋषिकेश चौधरी और सीएसआई मुकेश शर्मा मौजूद रहे। संस्था जिंदगी के अध्यक्ष हरदीप सिंह ने खुला दरबार में स्वामी नगर, हंस कॉलोनी व आजाद नगर में घरों का कचरा उठाने के लिए वाहन लगाने, स्वामी नगर के नए सरकारी स्कूल के लिए रास्ता बनाए जाने की मांग मुख्य रही। इसके अलावा हरदीप सिंह ने खुला दरबार के पहले दिन माजरा रोड सड़क निर्माण, जवाहर चैक चिल्ली क्षेत्र समस्या व अशोक नगर के प्लाटों में जमा कचरे की समस्याओं का भी जल्द निदान करने की मांग की। भट्टू रोड की खराब पड़ी लाइटों को ठीक करवाने के साथ-साथ अंजली कॉलोनी से हंस कॉलोनी के आखिरी छोर तक स्ट्रीट लाइट लगाई जाने की मांग भी की ताकि अंधेरे के कारण हादसों व आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन

सरकारी आवास वाली जगह पर पार्क के निर्माण की मांग रखी
खुले दरबार में पूर्व नगरपालिका प्रधान अनिल गर्ग ने एडीसी को समस्याओं को लेकर मांग पत्र दिया। एडीसी को सौंपे मांग पत्र में पूर्व प्रधान अनिल गर्ग, गौरव गर्ग व राहुल गर्ग ने कहा कि शहर के भट्टू रोड व वार्ड नंबर 18 के लोगों को इन दिनों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में जहां सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है वहीं स्ट्रीट लाइटें न होने से भी लोगों को दिक्कतें हो रही है। बरसात के दिनों में भट्टू रोड पर भारी जलभराव हो जाता है, जिस कारण यहां से गुजरना तक मुश्किल हो जाता है। भट्टू रोड पर स्थित अधिकारियों के सरकारी आवास की जगह पर पार्क का निर्माण करवाने की मांग रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब नप एमई के पिता ही शिकायत लेकर पहुंचे..
खुले दरबार में सिंचाई विभाग के रिटायर्ड एसडीओ और एमई सुमित चोपड़ा के पिता पीपी चोपड़ा ने अंजली कॉलोनी के अप्रूवर्ड व अनप्रूवर्ड होने का मुद्दा उठाया और जिला प्रशासन से इन पूरी कॉलोनी को अप्रूवर्ड घोषित करने की मांग की। शहर के भट्टू रोड स्थित अंजली कालोनी लगभग 70 प्रतिशत तक विकसित हो चुकी है और वहां के निवासियों ने अपने मकानों का निर्माण कर वहां रिहायश भी कर रहे हैं। चोपड़ा ने एडीसी को बताया कि इस कॉलोनी के 70 प्रतिशत से अधिक विकसित होने के बावजूद इस कॉलोनी का कुछ एरिया अब भी अनप्रूवर्ड श्रेणी में आता है।

16 साल की लड़की पहुंची शिकायत लेकर
खुले दरबार में नहर कॉलोनी निवासी 16 साल की लड़की शिकायत लेकर पहुंची। शिकायत लेकर पहुंची पूजा ने कहा कि उसके माता-पिता मानसिक रूप से बीमार है। जो खुद अखबार के लिफाफे बनाकर दुकानों पर सप्लाई करती है। लड़की ने एडीसी से मांग किया कि बीपीएल राशन कार्ड बनाया जाए। उसका मकान भी कच्चा है, उसे आर्थिक मदद दिलवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed