फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Only 33 percent students reached, 117 private and 25 government schools did not report

33 फीसदी विद्यार्थी ही पहुंचे, 117 निजी और 25 सरकारी स्कूलों ने नहीं दी रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Only 33 percent students reached, 117 private and 25 government schools did not report
कोरोना की दूसरी लहर का असर कम होने के बाद स्कूल बेशक खुल गए हैं लेकिन विद्यार्थियों की संख्या अभी कम है। दूसरे दिन स्कूलों में कक्षा नौंवी से बारहवीं तक के 33 फीसदी विद्यार्थी ही पहुंचे हैं। 50 फीसदी विद्यार्थियों के स्कूलों में आने के आदेश के बावजूद शनिवार को संख्या कम रही। सरकारी और निजी स्कूलों ने शिक्षा विभाग को जो रिपोर्ट दी है उसके मुताबिक जिले में 33860 विद्यार्थियों में से 11315 विद्यार्थी स्कूल में पहुंचे हैं।
विज्ञापन

हालांकि शुक्रवार की तुलना में शनिवार को विद्यार्थियों की संख्या अधिक रही। सोमवार को इन कक्षाओं में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी 151 सरकारी स्कूल है, इसमें से 116 स्कूलों ने हाजिरी भेजी है। रिपोर्ट के मुताबिक यहां पर 28431 में से 9292 विद्यार्थी पहुंचे हैं। इसके अलावा 163 निजी स्कूलों में से 46 ने ही रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट के मुताबिक 5429 में से 2025 विद्यार्थी ही पहुंचे हैं। शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक स्कूलों को रोजाना डाटा शिक्षा विभाग निदेशालय में भेजना है। लेकिन स्कूल रिपोर्ट ही नहीं दे रहे है। निजी के 163 में से मात्र 46 ने ही रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन

जानिये क्या रही शनिवार को विद्यार्थियों की स्थिति
स्कूल कुल स्कूल रिपोर्ट भेजी कुल विद्यार्थी स्कूल पहुंचे
निजी 163 46 5429 2025
सरकारी 1151 116 28431 9292
अंदर बिना मास्क, गेट पर भी उल्लंघन
कक्षा नौंवी से बारहवीं तक के 50 फीसदी विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग बुला रहा है। स्कूलों में तीन घंटे पढ़ाया जा रहा है। शनिवार को विद्यार्थी कक्षाओं में बिना मास्क मिले। हालांकि स्कूलों में एक डेस्क पर एक ही विद्यार्थी मिला। गेट पर विद्यार्थियों के बीच सामाजिक दूरी की उल्लंघन होते देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कई निजी और सरकारी स्कूल रिपोर्ट नहीं भेज रहे है। स्कूलों को विद्यार्थियों की रिपोर्ट भेजना अनिवार्य है, जो स्कूल रिपोर्ट नहीं दे रहे है उनके खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed